ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक परीक्षा साबित होगी कतर में भारतीय की गिरफ्तारी …………..

UB India News by UB India News
March 25, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक परीक्षा साबित होगी कतर में भारतीय की गिरफ्तारी …………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और कतर के बीच बेहद अच्छे संबंध हैं. पिछली बार नेवी के पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत के लिए एक डिप्लोमेटिक परीक्षा का सामना करना पड़ा था. अब एक और गिरफ्तारी कतर में हुई है, जो भारत की टेंशन बढ़ा सकती है. गुजरात के वडोदरा के रहने वाले अमित गुप्ता को कतर में हिरासत में रखा गया है. उनके माता-पिता ने आरोप लगाया है कि 1 जनवरी से उनके बेटे को बिना किसी आधिकारिक आरोप के हिरासत में रखा गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कतर में भारतीय मिशन को गुप्ता की गिरफ्तारी के बारे में पता है और उन्हें हर प्रकार की सहायता दी जा रही है.

उनके पिता के मुताबिक कतर की राज्य सुरक्षा ने हिरासत में लिया था. अमित के पिता जगदीश ओएनजीसी के एक रिटायर्ड मुख्य अभियंता हैं. वह तारासाली क्षेत्र के निवासी हैं. शनिवार को उन्होंने वडोदरा सांसद हेमंग जोशी से मुलाकात की और अपने बेटे की रिहाई के लिए उनका समर्थन मांगा. जोशी ने आश्वासन दिया है कि वह हर तरह से उनकी मदद करेंगे.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

कौन हैं अमित गुप्ता?
अमित गुप्ता टेक महिंद्रा के वरिष्ठ कर्मचारी हैं. उन्होंने आकांक्षा गुप्ता से शादी की थी, जिसके बाद वह अगस्त 2013 में वह कतर में बस गए थे. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक अप्रैल 2022 में उन्हें टेक महिंद्रा का रीजन हेड नियुक्त किया गया था. उनके पिता ने बताया कि एक रेस्तरां में भोजन करने के बाद अमित को सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया और एकांत कारावास में भेज दिया गया. अमित के माता-पिता गिरफ्तारी के बाद कतर में गए और एक महीने तक वहां रहे. एक दिन उन्हें सिर्फ आधा घंटा मिलने दिया गया.

क्यों हुई गिरफ्तारी?
अमित गुप्ता के खिलाफ आरोपों की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स का दावा है कि डेटा चोरी के मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें हिरासत में लिया गया है. अमित गुप्ता की मां का दावा है कि उनके बेटे को बिना खाने के 48 घंटे तक रखा गया और फिर एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया, जहां वह तीन महीने से है. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अमित की मां ने कहा, ‘कारण अभी तक कुछ भी नहीं पता चला है. कंपनी में किसी ने कुछ प्रॉब्लम किया होगा, क्योंकि वह कंट्री मैनेजर हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.’ उन्होंने आगे बताया कि हर बुधवार को पांच मिनट के लिए कॉल आता है, जो संपर्क का एकमात्र तरीका है.

भारत की डिप्लोमेटिक परीक्षा!
वडोदरा सांसद हेमंग जोशी ने कहा है कि वह इस मामले को दिल्ली में उठाएंगे. कतर ने अमित गुप्ता की गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया है और न ही उनके खिलाफ अभी कोई मामला शुरू किया है. डेटा चोरी की अटकलों की ही मानें तो अगर वह इस मामले में दोषी ठहराए जाते हैं तो उन्हें कतर के कानून के हिसाब से जेल और जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है. यह कितना होगा यह कहना तब तक मुश्किल है जब तक सटीक मामले का पता न चले. कतर के कानून में शरिया सिद्धांतों का मिश्रण है, जो इसे और भी सख्त बनाता है. हालांकि यह भारत के लिए कतर में एक नई डिप्लोमेटिक परीक्षा है. 2022 में कतर ने भारतीय नेवी के आठ अधिकारियों को कथित जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया था. 2023 में उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी. 2024 में भारत के राजनयिक प्रयासों के बाद इन्हें रिहा कर दिया गया. गुप्ता को हिरासत में लेना 2022 के बाद से कतर में भारतीय नागरिक से जुड़ा दूसरा हाई प्रोफाइल मामला है. जिस तरह भारत ने फांसी की सजा पाए अधिकारियों के मामले में अपनी डिप्लोमेटिक ताकत का प्रदर्शन किया, संभव है कि भारत इसमें भी हस्तक्षेप करे और मामले को जल्द से जल्द सुलझाए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के बाजार पर अमेरिका की नजर …………..

कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के बाजार पर अमेरिका की नजर ..............

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजेपी समेत छह बड़े दलों के फंड में भारी इजाफा…………..

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजेपी समेत छह बड़े दलों के फंड में भारी इजाफा..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend