ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजेपी समेत छह बड़े दलों के फंड में भारी इजाफा…………..

UB India News by UB India News
March 25, 2025
in कारोबार, खास खबर, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद बीजेपी समेत छह बड़े दलों के फंड में भारी इजाफा…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज के दौर में चुनाव लड़ना पैसों का खेल हो गया. तमाम राजनीतिक दल चुनाव से पहले चंदा जुटाने में लगे रहते हैं, फिर इन्हीं पैसों से वे चुनाव लड़ते हैं. हालांकि अब खबर है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद भारत के छह बड़े राजनीतिक दलों के फंड में खासा इजाफा देखा गया है. ये पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)… मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दलों के पास चुनाव अभियान की शुरुआत में मौजूद राशि और चुनावी प्रक्रिया के दौरान जुटाई गई धनराशि की तुलना में चुनाव समाप्त होने के बाद अधिक फंड था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (CHRI) के निदेशक वेंकटेश नायक के विश्लेषण के अनुसार, 22 प्रमुख राजनीतिक दलों की कुल ‘क्लोजिंग बैलेंस’ (नकद और बैंक जमा राशि) उनके चुनावी ‘ओपनिंग बैलेंस’ से 31% अधिक रही. यह विश्लेषण चुनाव आयोग को प्रस्तुत किए गए चुनावी खर्च डिटेल पर आधारित है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बीजेपी को सबसे अधिक लाभ, कांग्रेस की हालत खराब
चुनावों के दौरान इन 22 राजनीतिक दलों के पास चुनाव घोषणा के दिन कुल 11,326 रुपये करोड़ की शुरुआती धनराशि थी. चुनावी प्रक्रिया के दौरान 7,416 करोड़ रुपये जुटाए गए और 3,861.6 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इसके बाद चुनाव समाप्त होने पर इन दलों के पास कुल 14,848 करोड़ रुपये की राशि बची.

रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने चुनाव से पहले सबसे अधिक 5,921.8 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि घोषित की थी, जो चुनाव समाप्त होने के बाद बढ़कर 10,107.2 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की आर्थिक स्थिति कमजोर होती गई. कांग्रेस चुनाव पूर्व 22 दलों में 9वें स्थान पर थी, लेकिन चुनावी प्रक्रिया के बाद 12वें स्थान पर खिसक गई.

चुनाव के बाद और अमीर हो गई बीजेपी
बीजेपी ने कुल 5,922 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि के साथ चुनाव में उतरी. इस दौरान उसने चंदे आदि से 6,268 करोड़ जुटाए, मगर खर्च महज 1,738 करोड़ रुपये ही किए. इस तरह पार्टी ने 10,107 करोड़ रुपये के साथ सबसे अधिक धनराशि के साथ चुनाव समाप्त किया. इसका मतलब यह हुआ कि चुनावी प्रक्रिया के बाद बीजेपी की कुल संपत्ति में 4,185 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई.

वहीं दूसरे दलों की बात करें तो टीडीपी की संपत्ति 65.4 करोड़ रुपये, CPM की 8 करोड़ रुपये, LJP-RV की 9.9 करोड़ रुपये, SDF की 76 लाख रुपये और AIUDF की 3.6 लाख रुपये बढ़ गई.

पार्टियों ने चुनाव में कहां कितना किया खर्च…

  • मीडिया विज्ञापन पर कुल ₹992.4 करोड़ खर्च किए गए.
  • सोशल मीडिया और वर्चुअल कैंपेनिंग पर सात दलों ने ₹196.2 करोड़ खर्च किए.
  • स्टार प्रचारकों की यात्रा पर ₹830 करोड़ खर्च हुए.
  • प्रचार सामग्री पर ₹395.5 करोड़ और सार्वजनिक सभाओं के आयोजन पर ₹130 करोड़ खर्च किए गए.

चुनाव खर्च और प्रचार में हुई बड़ी रकम की खपत
रिपोर्ट में CHRI के अध्ययन के मुताबिक, इन 22 दलों ने कुल 1,595 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, जिनमें से 480 उम्मीदवार 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए. यह लोकसभा की कुल सीटों का 88% से अधिक है.

बीजेपी ने अकेले 22 पार्टियों की ओर से जुटाई गई कुल राशि का 84.5% प्राप्त किया और 1,738 करोड़ रुपये खर्च किए, जो इन दलों के कुल चुनावी खर्च का 45% है.

उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देने वाले विज्ञापनों पर ₹26.7 करोड़ खर्च हुए, जिसमें बीजेपी ने सबसे अधिक ₹9 करोड़, BSP ने ₹5.9 करोड़ और कांग्रेस ने ₹3.3 करोड़ खर्च किए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
नागपुर हिंसा- आरोपी फहीम के घर पर बुलडोजर चला, अवैध निर्माण हटाया गया

नागपुर हिंसा- आरोपी फहीम के घर पर बुलडोजर चला, अवैध निर्माण हटाया गया

यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई उपलब्धियां …..

यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई उपलब्धियां .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend