ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में इफ्तार का दौर , लालू यादव और चिराग पासवान आज देंगे इफ्तार पार्टी………..

UB India News by UB India News
March 25, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में इफ्तार का दौर , लालू यादव और चिराग पासवान आज देंगे इफ्तार पार्टी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इफ्तार पार्टी का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यहां जहां रविवार पार्टी को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. वहीं लालू यादव समेत अन्य सियासी दिग्गज आज इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहे हैं. लालू प्रसाद यादव का इफ्तार आज आयोजित किया गया है. जानकारी के अनुसार यह आयोजन अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर हो रहा है. लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भी इस इफ्तार में शामिल होंगे. लालू ने इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है.

राजनीतिक दलों के इफ्तार पार्टियों का सिलसिला जारी है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज अपनी इफ्तार पार्टी देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे. बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत बीजेपी के कई बड़े नेता भी इस इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे. वहीं इससे पहले रविवार को सीएम नीतीश कुमार के यहां आयोजित इफ्तार पार्टी में कई सियासी दिग्गज शामिल हुए थे.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

नीतीश की इफ्तार पार्टियां पूरी तरह धार्मिक

इफ्तार पार्टी पर चढ़े इस सियासी रंग के बीच जेडीयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते आ रहे हैं। ये इफ्तार पार्टियां पूरी तरह धार्मिक हैं, राजनीतिक नहीं हैं और इनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यह एक आस्था आधारित आयोजन है, जिसे नीतीश कुमार रमजान के सम्मान में मुसलमानों के सम्मान में और ईद के स्वागत में पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित करते हैं।

RJD पर लगाया नीतीश टारेगट करने का आरोप

आरजेडी को लगता है कि वह इस तरह के फर्जी लेटर के माध्यम से नीतीश कुमार को टारेगट करेंगे तो उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार के मुसलमान जागरूक हैं। बिहार के मुसलमान नीतीश कुमार के साथ हैं। आरजेडी मुसलमानों के साथ सियासत करती रही है। लेकिन, कभी आरजेडी मुसलमानों के हित के लिए खड़ी नहीं हुई। मैं समझता हूं कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी का सबसे खराब प्रदर्शन रहने वाला है। बिहार के लोग नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश कुमार ने बिहार में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा पर शानदार काम किया है। मुसलमानों ने आरजेडी को रिजेक्ट कर दिया है।

नीतीश की इफ्तार में शामिल नहीं हुए ये संगठन

सीएम नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री आवास में रविवार (23 मार्च) को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, लेकिन जेडीयू द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का समर्थन करने के मामले पर कई मुस्लिम संगठन जैसे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलेमा हिंद, जमात-ए-इस्लामी हिंद, खानकाह मुजीबिया जैसे प्रमुख संगठन की ओर से सम्मेलन कर के सामूहिक रूप से बहिष्कार किया गया है.

मीडिया के गलियारों में यह चर्चा है कि बिहार के मुसलमानों ने इफ्तार पार्टी में जाने से इसलिए इनकार किया क्योंकि, नीतीश कुमार ने वक्‍फ संशोधन बिल का समर्थन किया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने किया जमकर हंगामा , आप लोगों का हाय हाय आप लोगो का हाय आप लोगो का हाय…….

सदन में आज भी उठ सकता है लॉ-एंड-ऑर्डर का मामला , आज भी हंगामे के आसार

अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend