ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बॉयकाट पॉलिटिक्स: नीतीश की इफ्तार पार्टी को मुस्लिम संगठनों ने क्यो किया बायकॉट……………

UB India News by UB India News
March 24, 2025
in अध्यात्म, मुख्यमंत्री
0
बॉयकाट पॉलिटिक्स: नीतीश की इफ्तार पार्टी को मुस्लिम संगठनों ने क्यो किया बायकॉट……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रमजान के महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष अपने सरकारी आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं. इतना ही नहीं वह पटना के ऐसे कई आयोजनों में शामिल होते हैं जो इफ्तार से संबंधित होते हैं. लेकिन, इस बार कुछ अलग दृश्य देखने को मिल सकता है, क्योंकि मुस्लिम संगठनों की ओर से सीएम नीतीश कुमार से नाराजगी व्यक्त की जा रही है और उनके द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करने की बात भी कही जा रही है. दरअसल, मुस्लिम संगठनों का यह विरोध केंद्र सरकार की वक्फ संशोधन विधेयक को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के समर्थन को लेकर बताया जा रहा है. इसको लेकर इमारत-ए-सरिया की ओर पत्र लिखकर नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का विरोध किये जाने की बात बताई गई है.

इमारत-ए-सरिया ने कहा है कि बिहार के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक संगठनों ने रविवार 23 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दावत-ए-इफ्तार के बायकॉट की घोषणा की है. इन संगठनों की ओर से नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि यह फैसला आपकी ओर से प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल 2024 के समर्थन के खिलाफ विरोध के तौर पर लिया गया है.पत्र लिखने वाले संगठनों में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलेमा हिंद, जमीयत अहले हदीस, जमात-ए-इस्लामी हिंद, खानकाह मुजीबिया और खानकाह रहमानी शामिल हैं.

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

पत्र में इन संगठनों ने नीतीश कुमार से कहा है, आपने धर्म निरपेक्ष शासन और अल्पसंख्यकों के अधिकार की सुरक्षा के वादे पर सत्ता हासिल की थी, लेकिन भाजपा के साथ आपका गठबंधन और अतार्किक और असंवैधानिक वक्फ संशोधन बिल को आपका समर्थन आपके उन्हीं वादों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन है. इसलिए वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ इमारत-ए-सरिया समेत बिहार के मुस्लिम संगठनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का विरोध करने का फैसला लिया है.

मुस्लिम संगठनों का पत्र सीएन नीतीश कुमार के नाम. राजद ने इसे अपने ग्रुप में शेयर किया है.

मुस्लिम संगठनों ने अपने पत्र में आगे लिखा है, आपकी इफ्तार की दावत का मकसद सद्भावना और भरोसा को बढ़ावा देना होता है, लेकिन भरोसा केवल औपचारिक दावतों से नहीं बल्कि ठोस नीति और उपायों से होता है. आपकी सरकार का मुसलमानों की जायज मांगों को नजरअंदाज करना इस तरह की औपचारिक दावतों को निरर्थक बना देता है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गंभीर आरोप

मुस्लिम संगठनों ने नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम से वक्फ संपत्तियों को खतरा है। यह कानून संविधान का उल्लंघन करता है। इससे मुसलमानों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति और खराब होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने धर्मनिरपेक्ष शासन और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया था, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन और इस कानून का समर्थन उनके वादों के खिलाफ है। माना जा रहा है कि मुस्लिम संगठनों का यह विरोध एक तरह से एकजुटता दिखाने का मंच बन गया है।

2020 के बाद बदले बिहार की सियासी हालात

2020 के विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस समय एमवाई समीकरण मजबूत दिख रहा था, लेकिन बाद में हुए उपचुनावों में राजद को सिर्फ एक सीट मिली। इससे वह विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी बन गई। हाल ही में हुए 4 सीटों के उपचुनाव में भी राजद को कोई सीट नहीं मिली। इतना ही नहीं, राजद को अपने दो गढ़ भी खोने पड़े।

उपचुनाव में सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट जेडीयू को मिले

जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव का पिछले तीन दशक से कब्जा था, लेकिन यह सीट भी जेडीयू की मनोरमा देवी ने जीत ली। हैरानी की बात यह है कि विधानसभा उपचुनाव में सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट जेडीयू को मिले। मुस्लिम वोटों के मामले में राजद दूसरे और जनसुराज तीसरे नंबर पर रहा। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र भी राजद के कब्जे में था। यहां से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने बेटे को उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, तरारी और इमामगंज से भी महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

10 में 9 पर हारी आरजेडी

बिहार में 2020 के चुनाव के बाद अब तक 10 क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं। महागठबंधन को 9 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। उसे सिर्फ बोचहां विधानसभा उपचुनाव में जीत मिली है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। मुस्लिम संगठनों का विरोध एनडीए के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इससे तेजस्वी यादव के एमवाई समीकरण को मजबूती मिल सकती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा……………..

by UB India News
July 20, 2026
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

Next Post
यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या CM नीतीश वाकई बीमार, चुप क्यों है बीजेपी

बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

क्या नीतीश कुमार को दुत्कार नहीं, सहानुभूति की जरूरत है!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend