हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी है, ये 23360 के स्तर पर है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
निफ्टी मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.10% चढ़ा है। ऑटो इंडेक्स 1.50% और रियल्टी इंडेक्स 1.34% ऊपर है। बैंक, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर बजाज फाइनेंस, नेस्ले और एनटीपीसी टॉप गेनर्स है। ये करीब 2% ऊपर है।
अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है।
- 20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्स में 0.22% की गिरावट रही।
- 20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था
20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ।
NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।
मार्च में शेयर बाजार
- निफ्टी 50 में 5.5% से ज्यादा की तेजी
- निफ्टी मिडकैप 150 करीब 8% चढ़ा
- निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 9.5% से ज्यादा की तेजी
मार्केट कैप में बढ़ोतरी
- कुल मार्केट कैप में 28.85 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
- लार्ज कैप ने मार्केट कैप में 17.51 लाख करोड़ रुपये जोड़े
- मिड कैप में मार्केट कैप में 5.16 लाख करोड़ रुपये जोड़े
- स्मॉल कैप में मार्केट कैप में 3.74 लाख करोड़ रुपये जोड़े







