ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कैश कांड से हिल गया सुप्रीम कोर्ट?

UB India News by UB India News
March 22, 2025
in कानून, खास खबर
0
कैश कांड से हिल गया सुप्रीम कोर्ट?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के आवासीय बंगले में लगी आग ने न केवल हड़कंप मचा दिया, बल्कि कैश कांड से सुप्रीम कोर्ट तक हिल गया. जी हां, हाईकोर्ट के जज के घर पर आग बुझाने के बाद वहां से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी ने न्यायिक हलकों में सनसनी फैला दी है. इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. जज के घर करोड़ों के कैश मिलने की घटना से सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई यानी चीफ जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने तुरंत एक्शन लिया और संबंधित जज को दूसरी हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का फैसला किया.

जिस जज के घर कैश के ढेर मिले हैं, उनका नाम है जस्टिस यशवंत वर्मा. जी हां, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा का फिर से इलाहाबाद हाईकोर्ट फेजने का फैसला किया है.अब सवाल है कि आखिर यह कैश कांड क्या है. क्यों सुप्रीम कोर्ट को उनके ट्रांसफर लेने का फैसला लेना पड़ा? दरअसल, जब घर में आग लगी तब जस्टिस यशवंत वर्मा शहर में नहीं थे.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

आग लगने के बाद उनके परिवार ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. आग बुझाने के बाद जब पुलिस और दमकलकर्मी घर के अंदर पहुंचे, तो उन्हें एक कमरे में भारी मात्रा में नकदी मिली.  देखकर ऐसा लगा कि यह बिना हिसाब-किताब की राशि हो सकती है. सूत्र के मुताबिक, दिल्ली स्थित घर में लगी आग के बाद घर में करोड़ों रुपए बिखरे पड़े थे. उस करोड़ों रुपये के बेनामी होने की संभावना है.
इस बरामदगी को आधिकारिक तौर पर दर्ज किया गया और बात सीनियर अधिकारियों तक पहुंची. इस मामले में हो सकती है सीबीआई और ईडी की एंट्री हो सकती है.

कैश कांड से कैसे हिला सुप्रीम कोर्ट
जैसे इस बात की खबर सरकार और सीजेआई तक पहुंची बात बहुत आगे बढ़ गई थी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यानी सीजेआई को इस नकदी के ढेर के बारे में बताया गया. इसके बाद सीजेआई संजीव खन्ना ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई. कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि जस्टिस यशवंत वर्मा को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया जाए. इसके बाद उन्हें उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया गया. जस्टिस वर्मा वहीं से अक्टूबर 2021 में दिल्ली हाई कोर्ट आए थे.

क्या केवल ट्रांसफर से ही बन जाएगी बात?

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का मानना था कि इस गंभीर घटना को सिर्फ ट्रांसफर से नहीं सुलझाया जा सकता. उन्होंने सुझाव दिया कि न्यायमूर्ति वर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहा जाए और अगर वे मना करते हैं तो उनके खिलाफ आंतरिक जांच (इन-हाउस इन्क्वायरी) शुरू की जाए. अब देखने वाली बात है कि ट्रांसफर से आगे भी एक्शन होता है या नहीं. अब जानते हैं कि आखिर जस्टिस यशवंत वर्मा कौन हैं और उनका यूपी से क्या कनेक्शन है.

कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा?
दरअसल, जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज हैं. अब सुप्रीम कोर्ट ने उनका ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है. उन्होंने अपनी कानूनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की. वकालत की शुरुआत करने के बाद वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे, जहां उन्होंने विभिन्न कानूनी मामलों में अपनी विशेषज्ञता दिखाई. उनकी निष्पक्षता और कानून के प्रति गहरी समझ के कारण उन्हें 13 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया. इससे पहले वे इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे. जस्टिस वर्मा संवैधानिक, आपराधिक और सिविल मामलों में अपने ठोस फैसलों के लिए जाने जाते हैं. मगर हाल ही में उनके आवास पर लगी आग और वहां से नकदी की बरामदगी ने सुर्खियां बटोरीं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने का फैसला लिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
आतंकी जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना द‍िए जाते हैं………….

आतंकी जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना द‍िए जाते हैं.............

दिल्ली हार के बाद AAP में बड़ा फेरबदल, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान

दिल्ली हार के बाद AAP में बड़ा फेरबदल, सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend