ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में बलोचों के कहर बीच अजित डोभाल ने अमेरिकी खुफिया निदेशक से की मुलाकात………………

UB India News by UB India News
March 18, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान में बलोचों के कहर बीच अजित डोभाल ने अमेरिकी खुफिया निदेशक से की मुलाकात………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पड़ोसी देश पाकिस्तान में बलोच विद्रोहियों के कहर, यूक्रेन-रूस युद्ध और हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले जैसी वैश्विक घटनाओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने रविवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड से द्विपक्षीय वार्ता की. इसके साथ ही डोभाल ने वैश्विक खुफिया प्रमुखों की एक बैठक की अध्यक्षता की. इसमें आतंकवाद और उभरती हुई तकनीकों से उत्पन्न खतरों का सामना करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई. इस मुलाकात में डोभाल और गब्बार्ड ने मुख्य रूप से खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के तहत एक साथ काम करने के तरीकों पर चर्चा की.

गब्बार्ड रविवार को भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंची थीं. यह यात्रा डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक उच्च-स्तरीय अधिकारी द्वारा भारत की पहली यात्रा है. सूत्रों ने बताया कि डोभाल-गब्बार्ड बैठक में अच्छी चर्चा हुई. अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक, कनाडाई खुफिया प्रमुख डैनियल रोजर्स और ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोनाथन पॉवेल, सहित कई अन्य प्रमुख वैश्विक खुफिया अधिकारियों ने भारत द्वारा आयोजित इस सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बंद कमरे में चर्चा
चर्चाएं बंद कमरे में हुईं और इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. हालांकि, यह जानकारी मिली है कि प्रमुख खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों ने खुफिया जानकारी साझा करने और आतंकवाद तथा उभरती तकनीकों से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा, आतंकवाद को वित्तीय सहायता और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के उपायों, और प्रत्यर्पण और आप्रवासन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. भारतीय पक्ष ने विदेश में काम कर रहे भारत विरोधी तत्वों, खासकर खालिस्तान समर्थक तत्वों के बारे में भी चिंता जताई. ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड और भारत के साथ अन्य मित्र देशों के खुफिया प्रमुखों ने इस सम्मेलन में भाग लिया. गब्बार्ड भारत यात्रा के बाद जापान, थाईलैंड और फ्रांस का भी दौरा करेंगी.

गब्बार्ड मंगलवार को रायसीना डायलॉग में भी हिस्सा लेंगी. पिछले महीने, गब्बार्ड ने वॉशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. बैठक में, खुफिया प्रमुखों ने रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व के संघर्ष जैसे वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा की.

कनाडा के खुफिया प्रमुख भी भारत में
कनाडा के खुफिया प्रमुख डैनियल रोजर्स की भारत यात्रा, भारत और कनाडा के बीच हर्डीप सिंह निज्जर हत्या मामले को लेकर तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है. कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर 2023 में आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों का हाथ निज्जर की हत्या में हो सकता है, जिस पर नई दिल्ली ने इन आरोपों को बेतुका बताया था.

कनाडा और भारत के बीच संबंध और खराब हुए थे, जब ओटावा ने कई भारतीय राजनयिकों को निज्जर की हत्या से जोड़ा था. अक्टूबर में कनाडा ने भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और अन्य पांच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद भारत ने भी कनाडा के राजदूत और अन्य पांच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया. यह मामला डोभाल और रोजर्स की बैठक में भी उठ सकता है. यह गब्बार्ड की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में दूसरी विदेशी यात्रा है. अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा में, गब्बार्ड ने पिछले महीने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लिया था.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! चांद पर रात ने तोड़ी ISRO की उम्मीद!

चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र की मंजूरी,चंद्रयान मिशन में चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना शामिल

लश्कर का चीफ ऑपरेशन कमांडर अबू कताल के लिए ISI ने रचा पूरा खेल!

लश्कर का चीफ ऑपरेशन कमांडर अबू कताल के लिए ISI ने रचा पूरा खेल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend