ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी अंतिम चेतावनी- बंधकों को रिहा करो, वरना तबाही तय

UB India News by UB India News
March 10, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ही कूटनीतिक तूफान की आहट, ग्रीनलैंड से लेकर मेक्सिको गल्फ तक पर बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास जंग अभी बाकी है. हमास के कब्जे में अब भी इजरायली बंधक हैं. इजरायल और हमास के बीच आगे की सीजफायर को लेकर बात अटकती दिख रही है. इस बीच हमास को अमेरिका से अंतिम चेतावनी मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को गाजा में बंधक बनाए गए सभी बंधकों को रिहा करने की ‘आखिरी चेतावनी’ जारी की है. अगर हमास ऐसा नहीं करता है तो फिर उसकी तबाही तय है. ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. हमास का अंत तय है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट लिखा और हमास का मतलब भी समझाया. ट्रंप ने लिखा, ‘शलोम हमास का मतलब है नमस्ते और अलविदा- तुम चुन सकते हो. सभी बंधकों को अभी रिहा करो, बाद में नहीं. और तुमने जितनों को मारा है, सभी शवों को तुरंत लौटा दो, वरना तुम्हारा काम तमाम हो जाएगा. केवल बीमार और विकृत लोग ही शवों को रखते हैं, और तुम बीमार और विकृत हो! मैं इजराइल को काम खत्म करने के लिए वह सब कुछ भेज रहा हूं जिसकी उसे जरूरत है, अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगे तो हमास का एक भी सदस्य सुरक्षित नहीं रहेगा. मैं अभी उन सभी पूर्व बंधकों से मिला हूं जिन्हें तुमने बंधक बना रखा था. उनके जीवन को तुमने नष्ट कर दिया है. यह तुम्हारी आखिरी चेतावनी है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

ट्रंप की आखिरी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, ‘हमास नेतृत्व के लिए गाजा छोड़ने का अभी समय है. अभी भी तुम्हारे पास मौका है. साथ ही, गाजा के लोगों के लिए एक सुंदर भविष्य इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर तुम बंधकों को पकड़े रहोगे तो ऐसा नहीं होगा. अगर तुमने ऐसा किया, तो तुम मारे जाओगे! एक समझदारी भरा फैसला लो. बंधकों को अभी रिहा करो, वरना बाद में इसका भयानक खामियाजा भुगतना पड़ेगा!’

पहले चरण की बातचीत के बाद क्या अपडेट
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी ऐसे वक्त में आई है, जब हमास और इजरायल के बीच सीजफायर के दूसरे चरण पर बात नहीं बन पाई है. हमास के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इजराइल और उसके बीच संघर्ष विराम के दूसरे चरण पर वार्ता के ताजा दौर में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है. बातचीत कब शुरू होगी, यह भी तय नहीं. युद्ध विराम के पहले चरण में, जिसके तहत गाजा पट्टी में 15 महीने से जारी लड़ाई पर रोक लगाई गई थी, लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों के बदले में 33 बंधकों को रिहा किया गया, जिनमें आठ बंधकों के शव भी थे.

कब से जंग की शुरुआत
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में अपने हमले के जरिये युद्ध की शुरुआत की थी. इस हमले में इजराइल में 1,200 लोग मारे गए थे. गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, तब से इजराइल के सैन्य हमले में 48,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं. दोनों पक्ष युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से जनवरी में तीन चरणों के संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए थे.

पहला चरण क्यों आगे नहीं बढ़ा
हमास के एक सदस्य ने बताया कि समूह ने संघर्ष विराम के प्रथम चरण को 42 दिनों के लिए बढ़ाने के इजराइली प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह संघर्ष विराम समझौते के विरुद्ध है. उसने कहा कि इजराइली प्रस्ताव में अतिरिक्त बंधकों की अदला-बदली के बदले में शनिवार से शुरू हुए रमजान के महीने के समाप्त होने तक संघर्ष विराम को विस्तारित करने की बात कही गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
मैं आपको आश्वासन देता हूं कश्मीर का समाधान हो जाएगा………

मैं आपको आश्वासन देता हूं कश्मीर का समाधान हो जाएगा.........

रक्षा खरीद नीति बदलेगी, सुधार के लिए कमेटी गठित

रक्षा खरीद नीति बदलेगी, सुधार के लिए कमेटी गठित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend