ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन…………

UB India News by UB India News
March 5, 2025
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को तीसरा दिन है। सरकार की ओर से छह नियमावलियों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सबसे पहले जीएसटी रिपोर्ट को सदन में रखा जाएगा।

सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी। इसके बाद ध्यानाकर्षण होगा। फिर स्पीकर नियमावली पारित कराएंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

सम्राट चौधरी पेश करेंगे जीएसटी रिपोर्ट

वाणिज्य कर विभाग के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी जीएसटी रिपोर्ट सदन में रखेंगे। इसके बाद जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की ओर से बांधों की सुरक्षा रिपोर्ट सदन में रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के वार्षिक प्रतिवेदन की हिन्दी और अंग्रेजी कॉपी सदन में रखी जाएगी। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-2023 और 2023-2024 के सालाना प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश किया जाएगा।

सदन में नगर विकास आवास विभाग की ओर से बिहार लोक स्वच्छता अपशिष्ट प्रबंधन संवर्ग नियमावली 2021 की रिपोर्ट रखी जाएगी। नगर विकास मंत्री इस रिपोर्ट को रखेंगे। इसके अलावा परिवहन विभाग की मोटर वाहन करारोपण अधिनियम, 1994 की धारा-31(3) के तहत अधिसूचना सदन में रखी जाएगी। वहीं, परिवहन विभाग मंत्री मोटरयान अधिनियम, 1988 संशोधन नियमावली सदन में पेश करेगे।

5 MLA के सवालों पर होगा ध्यानाकर्षण

सदन की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी। इसके बाद विधायक मुकेश कुमार यादव, समीर कुमार महासेठ और अन्य तीन MLA के सवाल पर ध्यानाकर्षण होगा। ये पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़े होंगे। विधायक अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचोल और सुधांशु शेखर ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवाल को रखेंगे।

आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बजट सत्र में भाषण
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरे दिन विधानसभा में सबसे पहले प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही होगी. सदन में आज कई विभागों से जुड़े प्रतिवेदन सरकार की तरफ से रखे जाएंगे. राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की तरफ से पेश गए धन्यवाद प्रस्ताव के ऊपर सदन में आज दूसरे दिन भी चर्चा जारी रहेगी. विधानसभा में आज 2 बजे के बाद तेजस्वी का संबोधन होगा. चर्चा के अंतिम में सरकार का उत्तर भी होगा.राज्यपाल के अभी भाषण पर सरकार जवाब.

कल बजट पेश होने के बाद आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं. आज राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बोलेंगे और सरकार के विकास कार्यक्रम के दावों पर प्रहार करें.गे बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से भी जवाब दिया जा सकता है और यह जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे सकते हैं. बता दें कि विपक्ष की ओर से पलायन, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर सरकार को गिरने की तैयारी है. वहीं सरकारी नौकरियों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर नीतीश सरकार की ओर से कोई बजटीय प्रावधान नहीं किए जाने पर भी सवाल-जवाब होगा.

जानकारी के अनुसार, प्रश्न काल के बाद शून्य काल होगा और उसमें भी सदस्य तात्कालिक विषयों को उठाएंगे. इसके बाद ध्यानाकर्षण में सदस्यों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर सरकार की तरफ से दिए जा सकते हैं. फिर भोजन अवकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और राज्यपाल ने नीतीश सरकार के विकास कार्यक्रम कार्यों की चर्चा की थी. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की ओर से विकास के मुद्दे पर ही सरकार को गिरने की तैयारी है.बता दें कि वर्ष 2025 26 के वित्तीय वर्ष के लिए सोमवार को बिहार का बजट विधानसभा में पेश किया गया था. 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपए के बजट के आकार के बजट पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है. वहीं विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए तैयार है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला सेमीफाइनल दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा….

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला सेमीफाइनल दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा....

चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

चीन का बड़ा पलटवार, चिकन-मक्का समेत कई अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 15% तक अतिरिक्त टैरिफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend