ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CAG रिपोर्ट पर भाजपा और आप विधायकों में तीखी बहस ………….

UB India News by UB India News
February 28, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
CAG रिपोर्ट पर भाजपा और आप विधायकों में तीखी बहस ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आप विधायकों का विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है. आप विधायकों को मंगलवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने के चलते सदन की कार्यवाही से पूरे निष्कासित कर दिया गया था. एक दिन की छुट्टी के बाद जब सदन की कार्यवाही गुरुवार को शुरू हुई तो आप विधायक ने सदन के अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि पुलिस के पास हमें रोकने का कोई आदेश नहीं है. क्यों रोका जा रहा है? कोई कारण नहीं है.

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि हमें सदन के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है और भाजपा कहीं ना कहीं डरी हुई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में जाना यह मेरा अधिकार है और मैं चुनाव हुआ विधायक हूं लेकिन जिस तरीके से भाजपा ने बैरिकेडिंग लगाकर हम लोगों को रोक दिया गया है. यह कहीं ना कहीं संविधान का उल्लंघन है और आगे की रणनीति हम तय करेंगे. आतिशी ने कहा कि बैरिकेडिंग क्यों की गई है? अंदर एलओपी का भी दफ्तर होता है. परिसर में घुसने से कैसा रोका जा सकता है? ऐसा कोई नियम नहीं है. पुलिसवालों से नियम दिखाने को कहा गया. वहीं आतिशी का कहना है कि विजेंद्र गुप्ता जी को फोन किया है और वह फोन नहीं उठा रहे हैं.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

क्या बोले प्रवेश वर्मा
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप विधायक जय भीम के नारे लगा कर गुंडागर्दी कर रहे हैं यह नहीं चलेगी. बैरिकेडिंग पर सभी विधायकों को रोका हुआ है. उन्होंने कहा कि जब उपराज्यपाल सदन को संबोधित कर रहे हों तो वे (आप) विधायक नारे नहीं लगा सकते. अगर वे इस तरह कानून तोड़ेंगे तो यह अच्छा नहीं है.

CAG रिपोर्ट पर भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय क्या बोलें?
बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस CAG रिपोर्ट में जिस तरह के भ्रष्टाचार उजागर हुए हैं, जिस तरह से AAP ने अपने सगे संबंधियों को फायदा पहुंचाया है आज उस पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी कैबिनेट का चेहरा भी उजागर होगा. दिल्ली की जनता जो पैसा दिल्ली की भलाई के लिए लगना चाहिए था वो सारा का सारा पैसा बेईमान लोगों की जेब में गया है. दिल्ली को 2000 करोड़ से ऊपर राजस्व की जो हानि हुई है उसका जवाब आम आदमी पार्टी को सदन में चर्चा के माध्यम से देना होगा और इनके जेल जाने का रास्ता साफ हो रहा है.

विजेंद्र गुप्ता क्या बोले?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सदन में CAG रिपोर्ट पर चर्चा होगी. काफी बड़ी संख्या में सदस्य CAG रिपोर्ट पर चर्चा चाहते हैं. यह(CAG रिपोर्ट) एक संवैधानिक दायित्व था. (AAP)सरकार का यह अधिदेश था कि वे CAG रिपोर्ट में को सदन में लाएं लेकिन बहुत दुख की बात है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके पीछे एक ही मंतव्य था कि लोगों तक सच ना पहुंचे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी, 10 मार्च से होने वाले संसद सत्र में पेश कर सकती है सरकार.......

महाकुंभ का समापन , “एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट “पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग ……..

महाकुंभ का समापन , "एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट "पीएम मोदी ने लिखा ब्लॉग ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend