ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बीजेपी यादव वोट बैंक को आरजेडी के हवाले कर रही है?

UB India News by UB India News
February 28, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0
क्या बीजेपी यादव वोट बैंक को आरजेडी के हवाले कर रही है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी ने अपने 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिससे अब राज्य सरकार में बीजेपी के मंत्रियों की संख्या जेडीयू से अधिक हो गई। बीजेपी के कुल 21 मंत्री हो गए हैं, जबकि जेडीयू के पास सिर्फ 13 मंत्री हैं। लेकिन इस विस्तार में एक चौंकाने वाली बात यह रही कि बीजेपी ने अपने किसी भी यादव विधायक को मंत्री नहीं बनाया। इससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या बीजेपी ने यादव वोटबैंक को पूरी तरह आरजेडी के हवाले कर दिया है, या फिर वह गैर-यादव जातियों पर फोकस करते हुए कोई नई राजनीतिक रणनीति अपना रही है?

बिहार विधानसभा में यादव विधायकों की स्थिति

बिहार विधानसभा में यादव जाति के कुल 54 विधायक हैं, जिनमें से सबसे अधिक 35 विधायक आरजेडी के हैं। बीजेपी के पास 8, जेडीयू के 7, वाम दलों के 3 और कांग्रेस का 1 यादव विधायक है। आरजेडी के बाद बीजेपी के पास यादव विधायकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है, लेकिन इसके बावजूद मंत्रिमंडल विस्तार में किसी भी यादव विधायक को शामिल नहीं किया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए बीजेपी ने यादव जाति से आने वाली गायत्री देवी और एमएलसी नवल किशोर राय पर विचार किया था, लेकिन अंततः किसी भी यादव विधायक को मंत्री पद नहीं मिला।

बीजेपी की रणनीति: यादव वोट बैंक से दूरी?

बिहार में यादव समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है, और यह पारंपरिक रूप से आरजेडी का मजबूत वोट बैंक माना जाता है। पिछली जेडीयू-आरजेडी सरकार में 8 यादव मंत्री थे, लेकिन अब जेडीयू ने सिर्फ एक यादव को मंत्री बनाया है, और बीजेपी ने एक भी नहीं।

बीजेपी का यह निर्णय कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है। क्या पार्टी ने यादव समुदाय को पूरी तरह आरजेडी के हवाले कर दिया है? या फिर वह गैर-यादव जातियों को एकजुट करने की रणनीति अपना रही है?

जातिगत संतुलन और बीजेपी का मैसेज

बीजेपी ने इस मंत्रिमंडल विस्तार में ऊंची जातियों और अति पिछड़ा वर्ग के नेताओं को अधिक तरजीह दी है। पार्टी की मौजूदा रणनीति इस बात को दर्शाती है कि वह यादव वोट बैंक की तुलना में अन्य समुदायों को अपने पक्ष में करने पर अधिक ध्यान दे रही है।

इस मामले पर वरिष्ठ विश्लेशको का मानना है कि यादव वोट तो सीधे आरजेडी को जाता है। ऐसे में क्यों न दूसरे वर्ग पर ही फोकस किया जाए। ताकि बिहार में ज्यादा सीटों पर पकड़ मजबूत हो, क्योंकि बीजेपी ने 2017 में जब सरकार बनी तो नंद किशोर यादव को मंत्री बनाया था। उन्हें राज्य का महत्वपूर्ण विभाग पथ निर्माण का जिम्मा सौंपा। हालांकि 2020 के चुनाव में बीजेपी को इससे ज्यादा फायदा नहीं मिला। ऐसे में बीजेपी ने दूसरी जातियों पर फोकस करना शुरू किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
व्हाइट हाउस प्रेस पूल पर ट्रंप प्रशासन का नियंत्रण………….

व्हाइट हाउस प्रेस पूल पर ट्रंप प्रशासन का नियंत्रण.............

CAG रिपोर्ट पर भाजपा और आप विधायकों में तीखी बहस ………….

CAG रिपोर्ट पर भाजपा और आप विधायकों में तीखी बहस .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend