ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया………..

UB India News by UB India News
February 25, 2025
in अध्यात्म, खास खबर
0
महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है. महाकुंभ का आज 43वां दिन है. मेला खत्म होने में सिर्फ दो दिन और बचे हैं. 13 जनवरी से अब तक 62.31 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली है. सोमवार सुबह आठ बजे तक 35.31 लाख लोगों ने गंगा में स्नान कर लिया. महाशिवरात्री को अंतिम बड़ा स्नान है.

बता दें, प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर 16 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है. विभिन्न मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं. हालांकि, इस बार शोभायात्राएं नहीं निकलेंगी. पुलिस ने मंदिरों और हिंदू सगंठनों के साथ बात करके आपसी रजामंदी बना ली है. महाशिवरात्रि को लेकर डीआईजी वैभव कृष्णा ने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गईं हैं. कितनी भी भीड़ आ जाए, हम लोग पूर्ण रूप से तैयार है.

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

बोर्ड की परीक्षा टली

बता दें, शहर में भारी जाम लगा है, इस वजह से आज यानी 24 फरवरी को 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स नहीं कराए जाएंगे. सोमवार की परीक्षा अब नौ मार्च को कराई जाएगी.

महाकुंभ में बनेगा एक और विश्व रिकॉर्ड

रविवार को महाकुंभ का आखिरी वीकेंड था. पूरे दिन भारी भीड़ रही. हालांकि, रात होते-होते भीड़ कम होने लगी. महाकुंभ में आज 15 हजार से अधिक सफाईकर्मी सफाई करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे. इससे पहले 14 फरवरी को एक साथ 300 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने नदी की सफाई करके रिकॉर्ड बनाया था.

सोमवार को ये वीवीआईपी आएंगे महाकुंभ

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सहित कुल 34 वीवीआईपी सोमवार को महाकुंभ में मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. सोमवार को फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी महाकुंभ पहुंचकर मां गंगा में डुबकी लगाई. इस दौरान, उनके साथ उनके पति भी साथ थे.

डीएम बोले- अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज के कलेक्टर रवींद्र कुमार मंदार ने कहा कि अब तक 62 करोड़ से अधिक लोगों ने मां गंगा में डुबकी लगा ली है. 24 घंटे हमारी टीम श्रद्धालुओं की सुरश्रा और व्यवस्था के लिए कार्यरत है. खुद मुख्यमंत्री हमारा नेतृत्व कर रहे हैं.

प्रयागराज में एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के आसपास जाम लगा है। शहर के अंदर चौराहों पर भी भीषण जाम है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10km पहले पार्किंग में रोका जा रहा है। उसके बाद मेला क्षेत्र तक ऑटो, ई-रिक्शा या शटल बसों से जा सकते हैं। हालांकि, भीड़ के मुताबिक ये साधन बहुत कम हैं। दूसरी ओर ऑटो वाले 10 किमी के एक हजार रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसे में बहुत श्रद्धालु 10 किमी तक पैदल चलने को मजबूर हैं।

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकाली जाती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस ने बात करके शोभायात्रा न निकालने पर कमेटी को राजी कर लिया है।

यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।
यह रविवार को संगम की ड्रोन से ली गई तस्वीर है। महाकुंभ में अब ज्यादातर पंडाल उखड़ चुके हैं। साधु-संत जा चुके हैं।

शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। इस दिन का एग्जाम 9 मार्च को कराया जाएगा। DIG वैभव कृष्ण ने कहा- महाशिवरात्रि को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। कितनी भी भीड़ आए, हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं।

रविवार (आखिरी वीकेंड) को पूरे दिन भारी भीड़ रही, लेकिन रात होते-होते भीड़ कम होने लगी। रविवार को ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों ने भी खूब फायदा उठाया। नाव वालों ने भी मनमाना पैसा वसूला। भास्कर रिपोर्टर ने मौज गिरी घाट से संगम तक नाव बुक करने की बात की तो नाविक ने 20 हजार रुपए मांगे। सामान्य दिनों में नाव बुक करने पर एक हजार रुपए लेते हैं।

लखनऊ-अयोध्या की ओर से आ रहे लोग संगम पैदल जा रहे

लखनऊ और अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को बेली कछार में रोका जा रहा है। वहां से श्रद्धालु पैदल संगम की तरफ जा रहे हैं। यहां से संगम 8 से 10 किमी दूरी पर है। मुख्य सड़क के अलावा लिंक मार्ग से भी श्रद्धालु पैदल जा रहे हैं। ये वीडियो रीवा रोड के बगल इंदलपुर रोड की है। ये नैनी स्टेशन को भी जोड़ती है। यहां से संगम की दूरी 7 किलोमीटर है। ऐसे में श्रद्धालु करीब 10 किमी पैदल चल रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की टीम आज फिर प्रयागराज पहुंची है। जांच टीम पहले भी आकर मौका मुआयना कर चुकी है। भगदड़ में 30 लोगों की मौत के कारणों की जांच के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। पहले आयोग को एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन, अब आयोग को मार्च माह के पहले सप्ताह तक राज्य सरकार को रिपोर्ट देनी होगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी

नई दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की धमकी

राष्‍ट्रपति जेलेंस्की, युद्ध के 500वें दिन तुर्किये से यूक्रेन के पूर्व कमांडरों को स्‍वदेश लाए, रूस भड़का

यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend