ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूक्रेन में जेलेंस्की राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार !

UB India News by UB India News
February 24, 2025
in TAZA KHABR, अन्तर्राष्ट्रीय
0
राष्‍ट्रपति जेलेंस्की, युद्ध के 500वें दिन तुर्किये से यूक्रेन के पूर्व कमांडरों को स्‍वदेश लाए, रूस भड़का
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस-यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे शांति की खातिर कुछ भी करने को तैयार हैं। अगर इस्तीफा देने से शांति आती है या यूक्रेन को NATO की सदस्यता मिलती है, तो वे इस्तीफा देने को तैयार हैं।

उन्होंने कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ट्रम्प हमेशा के लिए नहीं हैं, लेकिन रूस का खतरा हमेशा रहेगा। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि पुतिन हम पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक ट्रम्प सत्ता में हैं। हमें शांति और ऐसी गारंटी चाहिए जो ट्रम्प और पुतिन के जाने के बाद भी बनी रहे।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को संदेश दिया कि हम अमेरिका की तरफ से मिले 500 बिलियन डॉलर को कर्ज नहीं मानते हैं। मैं तो 100 अरब डॉलर को भी कर्ज नहीं मानता। बाइडेन और मैं इस बात पर सहमत हुए थे कि उन्होंने हमें मदद दी थी। मदद को कर्ज नहीं कहते।

ट्रम्प ने पिछले हफ्ते जेलेंस्की को तानाशाह कहा था। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में जेलेंस्की को एक मामूली कॉमेडियन और बिना चुनाव वाला एक तानाशाह बताया था। ट्रम्प ने ये भी कहा था कि ​​​​​​यूक्रेन में ​जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग गिरकर सिर्फ 4% रह गई है।

इसे लेकर जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रम्प गलत जानकारी के साथ, गलतफहमी में जी रहे हैं।

ट्रम्प ने पोस्ट में लिखा- मुझे यूक्रेन से प्यार है, लेकिन जेलेंस्की ने बहुत खराब काम किया है। उसका देश तबाह हो गया है, और लाखों लोग बेवजह मारे गए हैं।
ट्रम्प ने पोस्ट में लिखा- मुझे यूक्रेन से प्यार है, लेकिन जेलेंस्की ने बहुत खराब काम किया है। उसका देश तबाह हो गया है, और लाखों लोग बेवजह मारे गए हैं।

युद्ध के 3 साल पूरे होने पर रूस ने 267 ड्रोन से हमला किया

एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन पर एक साथ 267 ड्रोनों से हमला किया था। यह हमला यूक्रेन जंग के तीन साल पूरे होने से ठीक एक दिन पहले किया गया है। यूक्रेन के एयर फोर्स कमांड के प्रवक्ता यूरी इग्नात ने कहा कि यह पहली बार है जब रूस ने एक साथ इतने ड्रोन दागे हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक खार्किव, पोल्तावा, सुमी, कीव समेत कम से कम 13 शहरों में ड्रोन हमला किया गया। यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि रूस ने 3 बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।

रूस के हमले के बाद जेलेंस्की ने एक बयान में लिखा- जंग जारी है। उन्होंने क्षेत्र में शांति लाने में मदद मांगी। उन्होंने दावा किया कि इस सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर 1,150 ड्रोन, 1,400 बम और 35 मिसाइलें दागी हैं

हमले की 4 तस्वीरें…

यूक्रेन के क्रीव रीह इलाके में ड्रोन के हमले के बाद घर में आग लग गई। (सोर्स- रॉयटर्स)
यूक्रेन के क्रीव रीह इलाके में ड्रोन के हमले के बाद घर में आग लग गई। (सोर्स- रॉयटर्स)
रूसी ड्रोन की तलाश के लिए यूक्रेनी सेना ने फ्लैशलाइट का इस्तेमाल किया।
रूसी ड्रोन की तलाश के लिए यूक्रेनी सेना ने फ्लैशलाइट का इस्तेमाल किया।
रूसी ड्रोन हमले के दौरान यूक्रेनी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और उसे हवा में ही मार गिराया।
रूसी ड्रोन हमले के दौरान यूक्रेनी सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और उसे हवा में ही मार गिराया।
हमले में एक कुत्ता घायल हो गया। उसे रेस्क्यू करती यूक्रेन की इमरजेंसी टीम। (सोर्स-रॉयटर्स)
हमले में एक कुत्ता घायल हो गया। उसे रेस्क्यू करती यूक्रेन की इमरजेंसी टीम। (सोर्स-रॉयटर्स)

हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर

बीबीसी के मुताबिक इस हमले में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक अब तक इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक खेरसॉन में दो लोग मारे गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा क्रीवी रीह में भी एक शख्स की मौत हुई है। क्रीवी रीह एक इंडस्ट्रियल सिटी है जहां यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पैदा हुए थे।

इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूस पर हमला किया है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने 20 ड्रोनों से हमला किया। लेकिन उन्होंने सभी ड्रोन को मार गिराया है।

13 शहरों में रूस का हमला

  • खार्किव
  • पोल्टावा
  • सुमी
  • कीव
  • चेर्निहाइव
  • चर्कासी
  • किरोवोह्रद
  • जाइतॉमिर
  • खमेलनित्सकी
  • रिव्ने
  • मायकोलाइव
  • ​​​ओडेसा
  • निप्रो

यूक्रेन ने 138 ड्रोन मारने का दावा किया यूक्रेन की डिफेंस फोर्स ने दावा किया कि उन्होंने 138 ड्रोन्स को मार गिराया है। जबकि 119 डिकॉय ड्रोन थे। डिकॉय ड्रोन हथियारों से लैस नहीं होते हैं। इनका इस्तेमाल दुश्मन का ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

Next Post
गौतम अडानी करेंगे 1.10 लाख करोड़ का निवेश……

गौतम अडानी करेंगे 1.10 लाख करोड़ का निवेश......

काजीरंगा में एस जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने की हाथी सवारी,

काजीरंगा में एस जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने की हाथी सवारी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend