ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश अगली बार CM नहीं होंगे………..

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
नीतीश अगली बार CM नहीं होंगे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंची अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

नीतीश अगली बार CM नहीं होंगे- अलका लांबा
पुलिस बल में आरक्षण जैसे उपायों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के कुमार के दावे के बारे में पूछे जाने पर लांबा ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘नीतीश जी को पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को याद करना चाहिए, जब जनता दल(यूनाइटेड) सीटों के मामले में तीसरे स्थान पर रही थी…..मैं यह भी भविष्यवाणी कर कर रही हूं कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं होंगे।’

RELATED POSTS

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष का ऐलान
अलका लांबा ने ऐलान किया कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी, निरंतर बैठकें होंगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी। इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह है बिहार। उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने की बात कही।

नीतीश पर तीखे हमले
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कई कार्यों के दावे को लेकर अलका लांबा ने कहा कि वे वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। एनडीए 225 सीटों का सपना देख रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘अबकी बार, 400 पार’ करने का नारा लगाया था, लेकिन बहुमत के लाले पड़ गए। परिणाम सबके सामने है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर अलका लांबा ने कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुझे खुशी है कि दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिली है। सफर उनका आसान नहीं रहेगा, चुनौतियों भरा रहेगा। पुराने दौर में भाजपा ने कई मुख्यमंत्री बदल दिए थे।

तेजस्वी का प्लान कांग्रेस को मंजूर
उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा कि दिल्ली में बेटियां सुरक्षित हैं या नहीं। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुछ भी हुआ, तो महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा संभालेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान-सम्मान योजना’ का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी घोषणा से तय है कि वर्तमान सरकार इस महंगाई में महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता नहीं दे रही है। वे फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं तो इसे गठबंधन मिलकर सुनिश्चित करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

Next Post
बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी ने पकड़ ली दुखती नब्ज…

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी ने पकड़ ली दुखती नब्ज...

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend