ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन

UB India News by UB India News
February 8, 2025
in अध्यात्म, खास खबर, दुर्घटना, मधुबनी
0
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया. कामेश्वर चौपाल का राम आंदोलन से लेकर अब तक अयोध्या से लगाव रहा है. कामेश्वर चौपाल राजनीति में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे. 2004 से लेकर 2014 तक वो एमएलसी रहे. हालांकि इस दौरान कई बार उन्होंने चुनाव भी लड़ा लेकिन खास सफलता नहीं मिल पाई. यहां तक की उन्होंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ता है. कामेश्वर चौपाल को 2020 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में बिहार से भाजपा नेता कामेश्वर चौपाल को शामिल किया गया था. संघ ने कामेश्वर चौपाल के पहला कार सेवक का दर्जा दिया था.

कामेश्वर चौपाल ने दिया था रोटी के साथ राम का नारा
कामेश्वर चौपाल ही वह शख्स हैं, जिन्होंने रोटी के साथ राम का नारा दिया था. 1989 में 9 नवंबर को राम मंदिर निर्माण के लिए हुए शिलान्यास कार्यक्रम में कामेश्वर चौपाल ने ही पहली ईंट रखी थी. कामेश्वर चौपाल वहां विश्व हिंदू परिषद के बिहार के सह संगठन मंत्री के नाते अयोध्या में मौजूद थे. तब पहले से तय किए गए फैसलों के मुताबिक धर्मगुरुओं ने कामेश्वर चौपाल को शिलान्यास के लिए पहली ईंट रखने को कहा था.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

संतों के फैसले से बिल्कुल अनजान थे कामेश्वर चौपाल
हालांकि चौपाल इस बात से बिल्कुल अनजान थे. उस वक्त कामेश्वर चौपाल ने बताया था कि हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि धर्मगुरुओं ने किसी दलित से ईंट रखवाने का फैसला लिया है. लेकिन वे खुद होंगे, यह उनके लिए संयोग रहा. शिलान्यास कार्यक्रम में ईंट रखने के बाद से कामेश्वर चौपाल का नाम पूरे देश में छा गया.

मधुबनी से हुई थी कामेश्वर चौपाल की पढ़ाई-लिखाई
बता दें, कामेश्वर चौपाल ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मधुबनी जिले से की थी. यहीं वे संघ के संपर्क में आए थे. उनके एक अध्यापक संघ के कार्यकर्ता हुआ करते थे. संघ से जुड़े उसी अध्यापक की मदद से कामेश्वर को कॉलेज में दाखिला मिला था. स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वे संघ के प्रति पूरी तरह से समर्पित हो चुके थे. इसके बाद उन्हें मधुबनी जिले का जिला प्रचारक बना दिया गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

Next Post
प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का किया शिलान्यास 

प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का किया शिलान्यास 

RBI ने रेपो रेट में 0.25% कटौती की ,  5 साल बाद ब्याज दरें घटीं

RBI ने रेपो रेट में 0.25% कटौती की , 5 साल बाद ब्याज दरें घटीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend