बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के इकलौते बेटे अयान को आज यानी मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दोपहर में एयरपोर्ट के पास स्थित शाह ए गद्दी कब्रिस्तान में मिट्टी दी जाएगी। शकील अहमद के विधानसभा क्षेत्र कदवा से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं।
सुपुर्द ए खाक के लिए बहन का हो रहा था इंतजार
इकलौते बेटे के सुपुर्द ए खाक से पहले बहन का इंतजार किया जा रहा था। अयान की बड़ी बहन जेनब खान इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद इंग्लैंड से पटना के लिए रवाना हो गई। जेनब लंदन से दिल्ली पहुंची। इसके बाद आज सुबह वह पटना पहुंची।
अखिलेश सिंह समेत कई नेता होंगे शामिल
शकील अहमद खान के बेटे के जनाजे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ साथ पार्टी के विधायक और सांसद शामिल होंगे। इसके साथ ही अन्य दलों के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है।
सोमवार को मौत की सूचना के बाद भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मंत्री शाहनवाज हुसैन, जदयू एमएलसी नीरज कुमार सहित कई बड़े नेता शकील अहमद खान के घर पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर एयरपोर्ट के पास स्थित शाह ए गद्दी कब्रिस्तान में उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. शकील अहमद के विधानसभा क्षेत्र कदवा से बड़ी संख्या में लोग अयान को मिट्टी देने पहुंच सकते हैं. वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे अयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके पिता शकील अहमद खान भी मौजूद हैं. इस वीडियो में अयान Your Generation Will Ask स्पीच को हिंदी में सुनाया. अयान वीडियो में कहते दिखे- जब तुम अपनी नफरतों से जूझ रहे होगे, जब तुम अपने अतीत से मजबूर अपनी लाठी थामे मौत के इंतजार में अपनी खामोशी के आंगन में बैठे होगे… जब तुम्हारी नस्लें तुमसे पूछेंगी कि तुम कहां थे क्या कर रहे थे? तो क्या जवाब दोगे ?
कदवा से विधायक हैं शकील अहमद खान
डॉ शकील अहमद खान बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा से विधायक हैं। उनकी छवि एक साफ-सुथरे नेता वाली रही है। 2023 में उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिला।







