ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद का बजट सत्र कल 31 जनवरी से , आज होगी सर्वदलीय बैठक….

UB India News by UB India News
January 31, 2025
in सांसद
0
संसद में जो हंगामा हुआ और उसके बाद जो निलम्बन हुआ, दोनों की जरूरत थी ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। बजट सत्र की शुरुआत आगामी 31 जनवरी की तारीख से होने जा रही है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

संसद के बजट सत्र से पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक 11.30 बजे संसद के एनेक्सी में होगी। मीटिंग में आगामी केंद्रीय बजट पर केंद्र सरकार सभी दलों के साथ चर्चा करेगी।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को पार्लियामेंट के जॉइंट सेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और फिर अगले दिन 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। सोमवार से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने विपक्षी नेताओं से अपील की कि वे संसद सत्र के दौरान सहयोग करें ताकि सदन में सुचारू रूप से चर्चा हो सके।

बजट सत्र दो चरणों में, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे जवाब बजट सत्र दो चरणों में होगा। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। इसमें नौ बैठकें होंगी। पीएम मोदी छह फरवरी को राज्यसभा में बहस का जवाब दे सकते हैं। इसके बाद दोनों सदन 13 फरवरी तक स्थगित हो जाएंगे। सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होगा जो 4 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

बजट होता क्या है? जिस तरह से हमें अपने घर को चलाने के लिए एक बजट की जरूरत होती है, उसी तरह से देश को चलाने के लिए भी बजट की जरूरत पड़ती है। हम अपने घर का जो बजट बनाते हैं, वो आमतौर पर महीनेभर का होता है।

इसमें हम हिसाब-किताब लगाते हैं कि इस महीने हमने कितना खर्च किया और कितना कमाया। इसी तरह से देश का बजट भी होता है। इसमें सालभर के खर्च और कमाई का लेखा-जोखा होता है।

दो भाग में होगा बजट सत्र

लोकसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र को लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है- “18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज वहीं, इस सत्र के शुक्रवार, 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त होने की संभावना है।” आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के दो भाग होंगे। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 13 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा।

पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी

31 जनवरी से 13 फरवरी तक बजट सत्र के पहले भाग में कुल 9 बैठकें होंगी। इसमें पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। इसके बाद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए संसद अवकाश लेगी। इसके बाद विभिन्न मंत्रालयों की ओर से अनुदान की मांग पर चर्चा करने और बजट की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संसद दूसरे भाग में 10 मार्च से फिर से बैठक करेगी। इसके बाद सत्र 4 अप्रैल को समाप्त होगा। यानी कि पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
महाकुंभ का महापर्व, सनातन का गर्व, संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब , 60 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

महाकुंभ 2025 : संगम में पावन स्नान जारी, अब तक 27 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल ………..

महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend