ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैंने गंगा में स्नान किया, क्या आप……..

UB India News by UB India News
January 24, 2025
in दिल्ली
0
‘मैंने गंगा में स्नान किया, क्या आप……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली सभा को संबोधित किया. किराड़ी में बीजेपी के उम्मीदवार बजरंग शुक्ला के पक्ष में उन्होंने रैली की. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या आप यमुना में स्नान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी संगम में स्नान कर सकते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी के लोग यमुना में स्नान कर सकते हैं?

‘आप झूठ बोलेन की एटीएम मशीन’

RELATED POSTS

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी को झूठ बोलने की एटीएम मशीन बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप ने रोहिंग्या को बसाया. आप की बातों में अब दिल्ली के लोग नहीं आएंगे. अब लोग यूपी का विकास मॉडल देखना चाहते हैं. दिल्ली को अव्यवस्था और कूड़े का ढेर बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली का कायाकल्प बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है.

‘दिल्ली में बिजली यूपी से तीन गुना महंगी’

सीएम योगी ने कहा कि नोएडा की सड़कें देखिए. दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एनडीएमसी इलाके को छोड़ दें तो किसी भी महानगर से दिल्ली में पावर कट सबसे ज्यादा हैं. यूपी से तीन गुना ज्यादा दिल्ली में बिजली का पैसा लेते हैं लेकिन 24 घंटे बिजली नहीं देते.

‘दिल्ली में यूपी की तरह डबल इंजन की सरकार चाहिए’

किराड़ी की जनसभा में उन्होंने कहा कि आप की पॉलिसी बांटो और राजनीति करो की है. आप पार्टी ने जनता को गुमराह करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जैसे यूपी डबल इंजन की सरकार का लाभ प्राप्त कर रहा है, उसी तरह दिल्ली के अंदर भी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से लोकसभा चुनाव में अपना फैसला सुना चुकी है. इस विधानसभा चुनाव में भी जनता जनार्दन फैसला करने का मन बना चुकी है.

एक व्यक्ति और उसके गिरोह को खिलवाड़ करने की छूट क्यों दी है हमने- CM योगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, ‘एनडीएमसी को छोड़ दीजिए तो बाकी दिल्ली में पेयजल, सड़क की क्या स्थिति है…बहुत बदतर है. एक दशक पहले लोग सुविधा के लिए दिल्ली आते थे. पूरा देश दिल्ली आता था. आज क्या स्थिति है. सड़क और गड्ढे में पता ही नहीं चलता. एक व्यक्ति और उसके गिरोह को खिलवाड़ करने की छूट क्यों दी है हमने.’

CM योगी का अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार की पाप का भोग मथुरा के लोगों को भुगतना पड़ता है. केजरीवाल एंड कंपनी ने कभी सहयोग नहीं किया जिससे यमुना साफ हो सके. सीएम योगी ने कहा कि केजरीवाल काम नहीं करना चाहते हैं. इनका काम सुबह से सोशल मीडिया के जरिए झूठ बोलना है. झूठ बोलने की एटीएम है आप.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

Next Post
‘iPhone और Android पर अलग-अलग क्यों है किराया?

'iPhone और Android पर अलग-अलग क्यों है किराया?

पंजाब में कागज पर बना दिया फर्जी गांव, 55 योजनाएं शुरू

पंजाब में कागज पर बना दिया फर्जी गांव, 55 योजनाएं शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend