ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एनकाउंटर में 14 से ज्यादा नक्सली ढेर

UB India News by UB India News
January 22, 2025
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एनकाउंटर में 14 से ज्यादा नक्सली ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के भालूडिगी पहाड़ों में रविवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. रविवार की रात से शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें 10 नक्सली तो देर रात की कार्रवाई में मारे गए. इस दौरान सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं.

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की बड़ी संख्या मौजूद थी और सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया था. यह मुठभेड़ मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ी क्षेत्र में जारी है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच तीव्र गोलीबारी हो रही है. बताया जा रहा है कि करीब 60 नक्सली अभी भी सुरक्षा बलों के घेरे में हैं.

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद

सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान कई नक्सली मारे गए, जिनके पास से आधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया. यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षा बलों का उद्देश्य नक्सली संगठन को कमजोर करना है.

बता दें कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर ऑपरेशन चल रहा है. यह छत्तीसगढ़ पुलिस, ओडिशा पुलिस, CRPF और कोबरा का जॉइंट ऑपरेशन है. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों की कुल 10 टीमें शामिल हैं, जिसमें 3 टीमें ओडिशा से, 2 टीमें छत्तीसगढ़ पुलिस की और 5 टीमें CRPF की हैं. जवान इलाके के सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले हुए थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया.

एनकाउंटर की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मैनपुर पहुंच गए हैं. इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से भाटीगढ़ स्टेडियम को भी छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सर्चिंग के दौरान 3 IED भी बरामद किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

Next Post
BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा किया जारी………

BJP के संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा किया जारी.........

एक्शन में दिल्ली पुलिस, हिरासत में 175 बांग्लादेशी

महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों को 'डोर टू डोर' खोजेगी सरकार........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend