ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
January 22, 2025
in खास खबर, स्वास्थ
0
सर्दी का सितम: दिल्ली से बिहार तक छाया अंधेरा, सैकड़ों ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित , बिहार के 12 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। दिन में धूप खिली रहती है और तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलती है। लेकिन शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाती है, जो अगली सुबह तक बनी रहती है। आने वाले दो-तीन दिनों तक यही हाल रहेगा। मौसम विभाग ने पटना समेत 29 जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिहार में फिलहाल ठंड से राहत मिलते हुए नहीं दिख रही है। पटना, मधेपुरा, नालंदा, मोतिहारी में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पछुआ हवा ने राज्य में कनकनी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम (खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बांका) और दक्षिण-मध्य (नालंदा, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर) हिस्सों में तेज गति से हवा चलेगी। हालांकि दिन में धूप निकलेगी। वहीं, प्रदेश के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि, अगले तीन दिनों तक कई जिलों में हल्के कोहरा छाए रहने की संभावना है। ठंड से भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।’

पटना में कनकनी कम महसूस होगी

पटना में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकलेगी। इससे लोगों को कनकनी कम महसूस होगी। अधिकतम तापमान 20 से 24 और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन, कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे ठंड का अहसास बना रहेगा। पूर्वी बिहार के कई जिलों में 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

छाया रहेगा कुहासा

उत्तर बिहार में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्व असम और आसपास के इलाकों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसके प्रभाव से अगले 4-5 दिनों तक, खासकर उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में, सुबह के समय कुहासा छाने की संभावना है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।

बच्चों को निमोनिया और कोल्ड डायरिया की शिकायत

ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों में समस्या बढ़ गई है। बच्चों में वायरल इन्फेक्शन के कारण निमोनिया, कोल्ड डायरिया, सर्दी-खांसी, बुखार, ब्रोंकियोलाइटिस के अलावा सांस फूलने की शिकायतें मिल रही है। एक साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

22 जनवरी को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के अधिकतर जिलों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। पछुआ हवा चलने से सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। 21 जनवरी से तेज धूप निकलेगी। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट हुई है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। MP में सबसे कम तापमान मंडला में 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान में हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों राज्यों में कल बारिश की संभावना भी है।

उधर, दिल्ली में आज से एक हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

हिमाचल प्रदेश के हंसा में 15 सेमी और मुरंग में 10 सेमी बर्फबारी हुई। ताबो में तापमान माइनस 4.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान और गिरेगा।

अगले 2 दिन मौसम का अनुमान…

22 जनवरी: 3 राज्यों में बिजली, 5 राज्यों में बारिश का अनुमान

  • हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश और आंधी चल सकती है।
  • गुजरात-राजस्थान में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है

23 जनवरी: 4 राज्यों में घना कोहरा, साउथ के राज्यों में बारिश

  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में घना कोहरा
  • हिमाचल प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट
  • तमिलनडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला , राष्ट्रपति बनते ही फैसले से सब हैरान,

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर पद संभाला , राष्ट्रपति बनते ही फैसले से सब हैरान,

पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें……..

पार्टियां सदन की आचार संहिता बनाएं, संसदीय परंपराओं का सम्मान करें........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend