ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं…..

UB India News by UB India News
January 14, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
यह सवाल नीतीश कुमार से पूछ लीजिए…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) की आरजेडी सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के बयान पर प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जब बीजेपी से अलग होंगे तब यह सवाल उठेगा कि महागठबंधन में लिया जाए या नहीं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं. उनका असहज महसूस करना स्वाभाविक है. बीजेपी नीतीश का कुछ भी चलने नहीं दे रही है. बीजेपी की नीतियां नीतीश से मेल नहीं खाती हैं. फैसला नीतीश को लेना है कि बीजेपी से अलग होंगे या नहीं.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

बता दें कि मीसा भारती ने बिहार की राजनीति में बदलाव के सवाल पर मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा है कि बिहार की सियासत में कुछ भी हो सकता है. खरमास के बाद शुभ काम होते हैं. पहले भी मकर संक्रांति के बाद बदलाव हुए हैं. आरजेडी सांसद के इस बयान पर अखिलेश सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं लालू यादव की ओर से सीएम नीतीश कुमार को वापसी का ऑफर दिया गया है इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि लालू ने नीतीश को क्या ऑफर दिया था यह तो लालू ही बता सकते हैं.

’18 जनवरी को बिहार आएंगे राहुल गांधी’

अखिलेश सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आ रहे हैं. बापू सभागार और कांग्रेस कार्यालय में उनके दो कार्यक्रम होने हैं. इसकी तैयारियों में हम जुटे हुए हैं. राहुल गांधी ही मोदी की नीतियों को चुनौती दे रहे हैं. गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. वह अपनी बात कहेंगे, हम लोग अपनी बात कहेंगे. वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, कोई निर्णय लेना होगा तो लेंगे.

आरजेडी और कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में एक-दूसरे को न बुलाने पर जेडीयू सवाल खड़े कर रही है. कह रही है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. इस सवाल के जवाब में अखिलेश सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति हर घर का पर्व है. हर राजनीतिक पार्टियां हर नेता अपना अलग-अलग आयोजन करते हैं. इसमें किसी को बुलाया जाए और नहीं बुलाया जाए यह कोई मुद्दा ही नहीं है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
2025 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही चुनौती से भरा होने वाला है…………………..

भारत 2027 तक बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी.....................

पशुपति पारस के यहां पकेगी कौन सी सियासी खिचड़ी?

पशुपति पारस के यहां पकेगी कौन सी सियासी खिचड़ी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend