ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा राज्य परिषद की बैठक स्थगित होने पर अटकलें तेज

UB India News by UB India News
January 14, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजनीति में संगठन की मजबूती के लिए जाने जानी वाली भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपने सांगठनिक कारणों से चर्चा में हैं। अनुशासित मानी जाने वाली पार्टी फिलवक्त इसलिए चर्चा में है कि 19 जनवरी को आयोजित राज्य परिषद की बैठक रद्द कर दी। इस बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगनी थी।

रघुवर दास की होगी एंट्री!

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

राज्य परिषद के स्थगित होने के पिक्चर के पीछे पहला कारण ‘एक व्यक्ति एक पद’ है। दूसरा बड़ा कारण रघुवर दास को बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अनुमान यह है कि रघुवर दास को सांगठनिक जिम्मेवारी दी जा सकती है। पहली चर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को ले कर है। दूसरी चर्चा यह है कि इन्हें झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

तीसरी चर्चा यह है कि रघुवर दास को बिहार का प्रभारी बनाया जा सकता है। वैसे भी रघुवर दास वर्ष 2020 के समय सह प्रभारी रह चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। ऐसा इसलिए कि राजनीतिक समीकरण के तहत दो वैश्य का रहना चुनावी नजरिए से सही नहीं होगा। ऐसी स्थिति में पिछड़ा से कोई नया प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भाजपा को मिल सकता है।

राज्य परिषद की बैठक स्थगित होने पर अटकलें तेज

बिहार भाजपा ने अपनी राज्य परिषद की बैठक को अचानक स्थगित करने का फैसला लिया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। राज्य परिषद की बैठक स्थगित किए जाने की पीछे की जो वजह बताई जा रही है वो किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही।

19 को बापू सभागार में आयोजित थी बैठक

19 जनवरी को पटना के बापू सभागार में प्रदेश परिषद की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बिहार के प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाना था। जो जानकारी दी गई थी, उसके अनुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को 18 जनवरी को पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करना था। इसके बाद राज्य परिषद की बैठक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जानी थी। लेकिन नेतृत्व ने 19 तारीख को आयोजित राज्य परिषद की बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

नई तारीख की घोषणा कब होगी?

बिहार भाजपा की तरफ से जानकारी दी जा रही है, वो यह कि 19 तारीख की राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है। बताया जा रहा है कि 19 तारीख को रविवार है, इस दिन प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर सभी नेताओं को टास्क दिया गया है। लिहाजा राज्य परिषद की बैठक स्थगित की गई है। नई तारीख की घोषणा बाद में की जायेगी.

वैसे बता दें, पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को होती है। 26 तारीख को जनवरी महीने का अंतिम रविवार है। लेकिन इस महीने पहले ही यानी 19 तारीख (रविवार) को मन की बात कार्यक्रम आयोजित है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे ‘किंग’?

पटना में गंगा किनारे लगेगा प्रशांत के अनसन का टेंट.....

यह सवाल नीतीश कुमार से पूछ लीजिए…

नीतीश एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend