ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

त्योहारों की भावना को त्योहार तक ही सीमित रखना चाहिए…

UB India News by UB India News
January 15, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार
0
त्योहारों की भावना को त्योहार तक ही सीमित रखना चाहिए…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मकर संक्रांति के मौके पर एलजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज पटना में आवास पर दही चूड़ा का आयोजन किया था. इसके लिए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े नेताओं को न्योता भेजा था. हैरान करने वाली बात यह है कि जब सीएम नीतीश उनके आवास पर पहुंचे तो खुद मेजवान यानी कि चिराग पासवान वहां मौजूद नहीं थे. जिसके बाद सीएम नीतीश बिना दही चूड़ा चखे ही वहां से लौट आए. नीतीश कुमार के स्वागत में मौजूद नहीं रहने पर अब चिराग पासवान की सफाई सामने आई है.

चिराग ने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हम सम्मान करते. वह प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और सबको सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के आने की जब उनको खबर मिली तब वह पूजा पर बैठे हुए थे इसीलिए उनका तुरंत आना संभव नहीं था. चिराग ने कहा कि आज मकर संक्रांति का त्योहार है और वह पूजा-पाठ में विश्वास रखते हैं. इसके साथ ही चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आए यह बहुत बड़ी बात है. उन्होंने आकर अपनी शुभकामना दी यह हमारे लिए मेरी पार्टी के लिए हमारे तमाम कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी बात है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

‘दही-चूड़ा को न बनाएं राजनीतिक त्योहार’

वहीं मीसा भारती के बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि त्योहारों की भावना को त्योहार तक ही सीमित रखना चाहिए.
बिहार में मकर संक्रांति को राजनीतिक त्योहार बना दिया गया है. दही-चूड़ा को राजनीतिक त्योहार बना दिया गया है और जब मकर संक्रांति आता है तो खेल होगा… खेला होगा… क्या बिहार में और कुछ नहीं बचा है. चिराग ने कहा कि त्योहार के मौके पर तमाम दल के साथी एक साथ हैं, इससे ज्यादा अच्छा और क्या हो सकता है.

चिराग पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद एनडीए के पांचों घटक दल एक साथ मिलकर जनता के बीच जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली डबल इंजन की एनडीए सरकार एक बार फिर से बिहार में बनने जा रही है.
जैसा कि मालूम है आज मकर संक्रांति के दिन पटना में लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, चिराग पासवान खुद इस आयोजन में शामिल नहीं हुए, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई। नीतीश कुमार तय समय पर भोज में पहुंचे, लेकिन चिराग की अनुपस्थिति ने गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर दिए।

एकजुटता का संदेश देना चाहते थे चिराग

दरअसल, लोजपा (रामविलास) के कार्यालय में आयोजित इस दही-चूड़ा भोज के माध्यम से चिराग पासवान NDA में एकजुटता का संदेश देना चाहते थे। लेकिन उनकी खुद की अनुपस्थिति ने इस संदेश को कमजोर कर दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय पर पहुंचे, उनके साथ जेडीयू कोटे के मंत्री विजय कुमार चौधरी और कुछ अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। चिराग पासवान की गैरमौजूदगी में पार्टी के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

चिराग पासवान ही नहीं थे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के समय चिराग पासवान वहां मौजूद नहीं थे। एलजेपी (आर) ऑफिस में नीतीश कुमार ने चिराग के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव भी अनुपस्थित रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
भारत में थोक महंगाई दर नवंबर में 1.89% के मुकाबले दिसंबर में 2.37 प्रतिशत …..

भारत में थोक महंगाई दर नवंबर में 1.89% के मुकाबले दिसंबर में 2.37 प्रतिशत .....

महाकुंभ में परंपरा और संस्कृति का जुड़ा नया अध्याय….

महाकुंभ में परंपरा और संस्कृति का जुड़ा नया अध्याय....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend