ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

UB India News by UB India News
January 4, 2025
in TAZA KHABR, अपराध, मीडिया
0
छत्तीसगढ़: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

त्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मामले में बीजापुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या के बाद फरार आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर दिल्ली से पकड़ा गया है. ठेकेदार रितेश को पुलिस की टीम दिल्ली से बीजापुर लेकर आई है.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है. फिलहाल, पकड़े गए सभी आरोपियों से पुछताछ जारी है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

सेप्टिक टैंक में से मिली थी लाश
गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक में से मिली है. मुकेश के शव को टैंक में छुपाकर ऊपर से कंक्रीट बिछा दी गई थी. पुलिस को जेसीबी चलाकर टैंक तोड़ना पड़ा और फिर पत्रकार का शव बरामद किया गया.

मुकेश चंद्राकर के सहयोगी पत्रकारों का आरोप है कि ठेकेदार ने सुनियोजित तरीके से इस मर्डर को अंजाम दिया है. अन्य जर्नलिस्ट के दबाव में आकर ही पुलिस ने कार्रवाई की थी, जब मुकेश का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन मुकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को बधाइयां दीं. उसी दिन ठेकेदार रितेश चंद्राकर ने फोन कर के उसे बस स्टैंड के पास बने अपने यार्ड में बुलाया था. आशंका है कि वहीं मुकेश की हत्या की गई है.

कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. कुल्हाड़ी और अन्य किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

सीएम विष्णुदेव साय का आया बयान

इस मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, ‘मैं दोबारा यह बात दोहराता हूं कि बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाए हैं, और उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई की जा रही है। यह जघन्य घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। मैं मुकेश चंद्राकर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और उनके साथ इस कठिन समय में खड़ा हूं।’

साय ने कहा, ‘पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है, और इसकी स्वतंत्रता और सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं यह दोहराता हूं कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मैंने राज्य के मंत्री केदार कश्यप को निर्देश दिया है कि वे तत्काल बीजापुर जाकर युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के पीड़ित परिवार से मिलें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।’

प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने इस हत्याकांड के मामले में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर का हत्यारा मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का खास आदमी हैं। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा का प्रदेश सचिव का पद देकर नवाजा भी हैं। हत्यारी कांग्रेस या कांग्रेस के हत्यारे..राहुल गांधी जवाब दो?

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
पोखरण परमाणु टेस्ट और न्यूक्लियर वेपंस डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाने वरिष्ठ वैज्ञानिक चिदंबरम का निधन

पोखरण परमाणु टेस्ट और न्यूक्लियर वेपंस डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाने वरिष्ठ वैज्ञानिक चिदंबरम का निधन

तमिलनाडु में आज जल्लीकट्‌टू शुरू , इस बार 600 से ज्यादा बैल शामिल

तमिलनाडु में आज जल्लीकट्‌टू शुरू , इस बार 600 से ज्यादा बैल शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend