ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आचार्य किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़ , वैशाली में होगा आज अंतिम संस्कार

UB India News by UB India News
December 31, 2024
in खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
आचार्य किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़ , वैशाली में होगा आज अंतिम संस्कार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व आईपीएस अधिकारी और धार्मिक न्यास बोर्ड के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार किया जाएगा। आचार्य किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर उनके आवास से महावीर मंदिर पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में लोग आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि देने महावीर मंदिर पहुंचे रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक महावीर मंदिर परिसर में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां पर लोग जाकर उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में किया जाएगा। महावीर मंदिर से उनके पार्थिव शरीर को हाजीपुर वैशाली स्थित कोनहारा घाट पर ले जाया जाएगा। आचार्य के पार्थिव शरीर को कुर्जी से महावीर मंदिर ले जाया गया. किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा गौशाला रोड, सदाकत आश्रम, कुर्जी से शुरू होकर राजीव नगर, अटल पथ, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर (सुबह 10:00 बजे), गांधी मैदान, मरीन ड्राइव, गायघाट, गांधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट हाजीपुर पहुंचेगी. वहां करीब 1: 00 बजे आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा. शवयात्रा के दौरान भी उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदानों को लोग याद करते रहे. शव यात्रा में महावीर मंदिर न्यास से संचालित होनेवाले अस्पतालों के कई चिकित्सा और कर्मी के अलावा पटना विवि के शिक्षक व छात्र भी शामिल हुए.

महावीर मंदिर पहुंचा आचार्य किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर।
महावीर मंदिर पहुंचा आचार्य किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर।

तेजस्वी यादव सहित कई नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

रविवार की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक आने से आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें देर रात 2 बजे महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वे 1972 बैच के (गुजरात कैडर) के आईपीएस थे, बाद में पुलिस सेवा छोड़ सामाजिक-धार्मिक कार्यों को अपने जीवन का मिशन बनाया और अंतिम सांस तक इसी में लगे रहे। वे इन दिनों रामो विग्रहवान धर्म: नामक पुस्तक लिख रहे थे। यह उनके द्वारा लिखी गई अंतिम पुस्तक होगी।

राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक लोगों ने भी दुख व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, जदयू, बीजेपी और राजद के कई नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील पदाधिकारी थे। उन्होंने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अच्छे से किया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने दायित्वों को निभाया। उनके निधन से प्रशासनिक सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी उनके निधन पर शोक जताया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उनके निधन से पूरे बिहार को गहरा सदमा लगा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को वे अपने श्री चरणों में स्थान दें।

अंतिम दर्शन को लगी रही कतार, सायण निलयम पहुंचे लोग

74 साल की उम्र में आचार्य किशोर कुणाल ने अंतिम सांस ली है. किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर देर रात तक हस्तियां का तांता लगा रहा. सोमवार की अल सुबह से ही उनके आवास पर लोग पहुंचने लगे थे. हर किसी की जुबान पर उनकी सादगी और उनकी उपलब्धियों के चर्चे थे. परिवार के सदस्यों के अलावा कई लोग रात भर उनके आवास पर ही रुके थे. कुर्जी स्थित उनके आवास सायण निलयम में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शहर के कई गणमान्य लोगों के अलावा राजनीति, शिक्षा जगत व समाजसेवा से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा. मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह भी देर रात किशोर कुणाल के आवास पर पहुंचे. किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी देर रात पहुंचे, जहां उन्होंने किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
मेलबर्न टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से हराया

मेलबर्न टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से हराया

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

कहां बनेगा सरदार मनमोहन सिंह का समाधि स्थल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend