ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीपीएससी परीक्षा पर पटना में बवाल… 21 नामजद और 700 अज्ञात के खिलाफ FIR

UB India News by UB India News
December 31, 2024
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बीपीएससी परीक्षा पर पटना में बवाल… 21 नामजद और 700 अज्ञात के खिलाफ FIR
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में रविवार की देर रात प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर खूब बवाल मचा हुआ है. वहीं पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर 21 नामजद लोगों के साथ 700 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा प्रशांत किशोर के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है. बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के खिलाफ वामपंथी संगठनों ने आज प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. वामपंथी संगठनों ने रेल और सड़क यातायात ठप करने का ऐलान किया है.

प्रशांत किशोर पर अभ्यर्थियों को उकसाने सड़क पर लाने और हंगामा करने और करवाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है. जिन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उनमें मनोज भारती (अध्यक्ष जन सुराज पार्टी), रह्मांशु मिश्रा, कोचिंग संचालक, निखिल मणि तिवारी, सुभाष कुमार ठाकुर, शुभम स्नेहिल, प्रशांत किशोर ( एवं 2 बाउंसर जो प्रशांत किशोर के साथ थे), आनंद मिश्रा, आर के मिश्रा ( राकेश कुमार मिश्रा ), विष्णु कुमार, सुजीत कुमार (सुनामी कोचिंग) का नाम शामिल है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

वहीं देर रात छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, ‘बड़ी पीड़ा हुई जिस प्रकार से पुलिस ने अभ्यर्थियों को पीटा,लाठी चार्ज किया,ऐसी कड़ाके की ठंड में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. हम कड़ी निंदा करते हैं और खेद प्रकट करते हैं. पीड़ा देने वाली तस्वीर सामने आ रही है. तेजस्वी आपके साथ मजबूती से खड़ा है. मैं एक युवा हूं और युवाओं का दर्द समझ सकता हूं. हमने NORMALISATION को लेकर नीतीश कुमार जी को पत्र लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं आया. हम लोकतंत्र की मर्यादा में रहते हैं.’

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘हम भी सरकार में रहे है और हमें भी समझ आता है की अगर आंदोलन को कुचलना है तो कैसे कुचला जाता है. आयोग वायोग कुछ नहीं है, जो है सीएम नीतीश हैं. सीएम नीतीश चेरयमैन को बदलना नहीं चाहते. जिस तरह से इस सर्दी में सीएम नीतीश के कहने पर छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं ,कलेजा दहल गया. हम भी चाहते तो एक कॉल पर 5 लाख लोगो को इक्ठ्ठा कर लेते लेकिन शांति से चल रहा प्रदर्शन ज्यादा बेहतर था. BJP की B TEAM ने आंदोलन खत्म करने की आज साजिश की,और फिर भाग निकले.’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
आचार्य किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़ , वैशाली में होगा आज अंतिम संस्कार

आचार्य किशोर कुणाल के अंतिम दर्शन के लिए जुटी भीड़ , वैशाली में होगा आज अंतिम संस्कार

मेलबर्न टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से हराया

मेलबर्न टेस्ट हारा भारत, ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend