कजाकिस्तान में लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया. मिल रही जानकारी के इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. यह विमान कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि इस विमान में कुल 67 यात्री और कुल पांच क्रू मेंबर मौजूद थे. हादसा किस वजह से हुआ है इसकी अभी जांच की जा रही है.
आखिर आकूत एयरपोर्ट पर हुआ क्या
- अजरबैजान एयलाइंस का ये विमान आकूत एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था
- लैंडिंग के दौरान ही ये हादसा हुआ
- ये विमान बाकू से रूस के लिए जा रहा था
- घटना के समय इस विमान में 67 यात्रियों समते कुल 5 क्र मेंबर सवार थे
कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे। अब सूचना आ रही है कि दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।
एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट के बिलकुल करीब हुआ। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए कई चक्कर लगाए, लेकिन वह अचानक रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिखाई दीं। वहां राहत औ बचाव दल कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे। विमान के पिछले हिस्से में स्थित आपातकालीन निकास से कुछ लोगों को उतारते देखा गया। वीडियो में दिख रहा विमान पंजीकरण नंबर, 4K-AZ65, FlightRadar24 पर उपलब्ध डेटा से मेल खाता है।
दुर्घटना के समय कैस्पियन सागर के ऊपर भर रहा था उड़ान
ऑनलाइन फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार24 के डेटा से पता चलता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। वह चेचन्या में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर विमान के चालक ने खतरा महसूस करके रूस की क्षेत्रीय सीमा में प्रवेश करने के बाद आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाते देखा गया। घटना बुधवार को सुबह 6:28 यूटीसी (11:58 पूर्वाह्न) पर हुई। यह विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर और कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस विमान क्रैश का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विमान लैंड करते समय क्रैश होता दिख रहा है. लैंडिंग के दौरान क्रैश होने के बाद वहां आग का बहुत बड़ा गुबार भी उठता हुआ दिख रहा है. यह प्लेन अजरबैजान एयरलाइंस का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि बाकू से रूस से जा रहा था ये विमान. ये हादसा किस वजह से हुआ है इसकी अब जांच की जा रही है.
अजरबैजान एयरलाइंस ने इस हादसे को लेकर कहा कि जो विमान क्रैश हुआ है वो एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था. इसका नंबर था J2-8243 था. बाकू से रूस के ग्रॉन्जी रूट जा रहे इस विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इसी लैंडिंग के प्रयास के दौरान ये विमान क्रैश हो गया.







