ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छात्रों को कैसे ‘गुमराह’ करते हैं कोचिंग सेंटर? CGPA ने किया पर्दाफाश, हुआ ऐक्शन

UB India News by UB India News
December 23, 2024
in TAZA KHABR, शिक्षा
0
छात्रों को कैसे ‘गुमराह’ करते हैं कोचिंग सेंटर? CGPA ने किया पर्दाफाश, हुआ ऐक्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूपीएससी समेत अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले संस्थानों पर ऐक्शन लिया गया है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने शुभ्रा रंजन IAS स्टडी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) एग्जामिनेशन 2023 के रिजल्ट के बारे में गलत दावे करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। चीफ कमिश्नर निधि खरे के नेतृत्व में CCPA ने शुभ्रा रंजन IAS स्टडी को आदेश दिया है कि गुमराह करने वाले विज्ञापन तुरंत बंद किए जाएं।

UPSC कोचिंग ने कहां गड़बड़ी की?
CCPA ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर ने विज्ञापन में अपने यहां के छात्रों की कथित सफलता का दावा किया था। UPSC CSE 2023 के नतीजों से जुड़े उसके विज्ञापन में ‘टॉप 100 में 13 छात्र’, ‘टॉप 200 में 28 छात्र’ और ‘टॉप 300 में 39 छात्र’ होने की बात कही गई थी। इस सेंटर ने अपने विज्ञापनों और लेटर-हेड्स में ‘शुभ्रा रंजन IAS’ और ‘स्टूडेंट्स ऑफ शुभ्रा रंजन IAS’ जैसे जुमलों का सहारा लेकर यह धोखा दिया था कि मिसेज शुभ्रा रंजन या तो IAS ऑफिसर हैं या थीं।

RELATED POSTS

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

CPCA ने जांच में पाया कि इस कोचिंग सेंटर ने सफल उम्मीदवारों के नाम और फोटो अपने विज्ञापन में दिए। लेकिन यह बात छिपा ली थी कि जिन छात्रों की सफलता का दावा उसने किया, उन्होंने उनके यहां कौन से कोर्स जॉइन किए थे। इस तरह इसने दूसरे छात्रों को गलत जानकारी देकर लुभाने की कोशिश की।

UPSC सक्सेस रेट का खेल!
कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने बताया कि यह सेंटर 50 से अधिक कोर्स चलाता है। लेकिन जांच में पता चला कि जिन छात्रों की सफलता का दावा किया गया, उनमें से अधिकतर ने इसके यहां क्रैश कोर्स और टेस्ट सीरीज जॉइन किया था, जिसकी बारी प्री-एग्जामिनेशन के बाद आती है।CCPA ने कहा कि यह जानकारी छिपाकर सेंटर ने यह जताने का प्रयास किया कि उसके यहां के हर कोर्स में यही सक्सेस रेट है।

सीजीपीए ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के बारे में गुमराह करने वाले विज्ञापनों के लिए इस साल 22 नवंबर को वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टिट्यूट पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। अथॉरिटी अब तक 45 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर चुका है और 20 कोचिंग संस्थानों पर 63 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगा चुका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

Next Post
संभल हिंसा का ‘पाकिस्तान कनेक्शन’?

संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा, 40 से ज्यादा मिले गुमनाम पत्र

यूपी बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन!

यूपी बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend