ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन!

UB India News by UB India News
December 23, 2024
in TAZA KHABR
0
यूपी बनेगा भारत का ग्रोथ इंजन!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

औद्योगिक रूप से पिछले राज्‍यों की श्रेणी में आने वाले उत्‍तर प्रदेश का जल्‍द कायाकल्‍प होने वाला है. यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने प्रदेश को भारत का ग्रोथ इंजन बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार का मकसद भारत की वृद्धि में महाराष्‍ट्र-गुजरात जैसे राज्‍यों को पीछे छोड़कर बड़ी भूमिका निभाने की है. इसके लिए योगी सरकार नई निर्यात पॉलिसी बना रही है, जिसमें निर्यातकों को कई तरह के प्रोत्‍साहन देने की तैयारी है

योगी सरकार की मंशा है कि देश के कुल निर्यात में यूपी की हिस्‍सेदारी को बढ़ाकर 7.5 फीसदी किया जाए, जिससे न सिर्फ प्रदेश का आर्थिक विकास होगा, बल्कि यह देश की अर्थव्‍यवस्‍था में भी बड़ी भूमिका निभा सकेगा. यूपी सरकार की नई निर्यात नीति से रोजगार पैदा होने के साथ औद्योगिक ग‍तिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा सकेगा. यूपी ने वित्‍तवर्ष 2023-24 में कुल 20.67 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जो देश के कुल निर्यात का 4.71 फीसदी हिस्‍सा है. चालू वित्‍तवर्ष की पहली दो तिमाहियों में भी यूपी का निर्यात 10.56 अरब डॉलर रहा, जो देश के कुल निर्यात का 4.89 फीसदी है, जिसे सरकार बढ़ाकर 7.5 फीसदी तक पहुंचाना चाहती है.

RELATED POSTS

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

किस सेक्‍टर पर रहेगा जोर
यूपी के उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एक साक्षात्‍कार में बताया था कि हम नई निर्यात पालिसी के जरिये यूपी की हिस्‍सेदारी को मौजूदा करीब 5 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी करने की तैयारी में हैं. हमारा जोर खासकर एग्री प्रोडक्‍ट की तरफ होगा, जिसकी यूपी से काफी डिमांड है. नई नीति बनाने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ औद्योगिक संगठनों और एक्‍सपर्ट से भी राय-मशविरा लिया जा रहा है. पिछले वित्‍तवर्ष का आंकड़ा देखें तो भारत का निर्यात 776 अरब डॉलर था, जबकि आयात 855 अरब डॉलर, जो देश के व्‍यापार घाटे को साफ दर्शाता है.

क्‍या-क्‍या जाता है यूपी से
यूपी से निर्यात की बात करें तो सबसे ज्‍यादा प्रोडक्‍ट इलेक्ट्रिकल मशीनरी, मांस और मांस से बने प्रोडक्‍ट, कपड़े-जूते, मोती, कीमती पत्‍थर, लोहा, स्‍टील, कारपेट और वाहनों का निर्यात किया जाता है. इसके अलावा फर्नीचर, एल्‍युमीनियम प्रोडक्‍ट, बिटुमिनस मैटेरियल, चमड़े के सामान, ऑर्गेनिक केमिकल, प्‍लास्टिक प्रोडक्‍ट और चावल-गेहूं जैसे अनाज भी प्रमुख से निर्यात किए जाते हैं. नई निर्यात नीति से एक्‍सपोर्ट बढ़ा तो प्रदेश का जीएसटी कलेक्‍शन भी बढ़ेगा. पिछले वित्‍तवर्ष में जीएसटी कलेक्‍शन करीब 88 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था. जीएसटी कलेक्‍शन के लिहाज से यूपी 5वें नंबर पर है.

निर्यातकों को मिलती है कई सहूलियत

  • यूपी सरकार निर्यातकों को स्‍टॉल चार्ज का 60 फीसदी (2 लाख रुपये तक) छूट देती है.
  • हर साल 3 विदेशी किराये पर 50 फीसदी (1 लाख रुपये तक) की छुट भी दी जाती है.
  • कुरियर चार्जेज पर भी निर्यातकों को हर साल 75 फीसदी (1 लाख रुपये तक) छूट दी जाती है.
  • इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन पर भी निर्यातकों को 50 फीसदी (2 लाख रुपये तक) की छूट मिलती है.
  • गेटवे पोर्ट स्‍कीम में 20 फुट कंटेनर के लिए 25 फीसदी (10 हजार रुपये तक) छूट दी जाती है.
  • निर्यातकों को इस योजना में 40 फुट कंटेनर पर 20 हजार रुपये की छूट मिलती है, जो सालभर में करीब 20 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.
  • कार्गो से सामान भेजने पर हवाई किराये में 25 फीसदी या 100 रुपये प्रति किलोग्राम, जो भी कम हो छूट दी जाती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

Next Post
केजरीवाल के पूर्वांचल दांव को सम्राट करेंगे फेल, दिल्ली में बीजेपी का बिहार फॉर्म्युला

केजरीवाल के पूर्वांचल दांव को सम्राट करेंगे फेल, दिल्ली में बीजेपी का बिहार फॉर्म्युला

TRAI का बड़ा एक्शन , स्पैम कॉल रोकने में नाकामी की मिली सजा

TRAI का बड़ा एक्शन , स्पैम कॉल रोकने में नाकामी की मिली सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend