ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BSNL ने बिहार के करोड़ों लोगों को बड़ा तोहफा दिया

UB India News by UB India News
December 22, 2024
in TAZA KHABR, टेक्नोलॉजी, पटना
0
BSNL ने बिहार के करोड़ों लोगों को बड़ा तोहफा दिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए पिछले कुछ समय से तेजी से अपने नेटवर्क पर काम कर रही है। निजी कंपनियों के प्राइस हाइक के बाद से बीएसएनएल ने इस काम की रफ्तार भी बढ़ा दी है। अगर आप बिहार में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने अपने बिहार के यूजर्स के लिए बड़ी सौगात दे दी है।

बीएसएनएल (BSNL) पिछले कई महीनों से बिहार के यूजर्स के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी बेस्ड उपकरणों का उपयोग करके 4G मोबाइल नेटवर्क सर्विस की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने राज्य में रहने वाले करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दे दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बिहार में 2000 4G टॉवर्स को ऑन एयर कर दिया है। मतलब अब यहां के यूजर्स को बीएसएनएल के यूजर्स को हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

BSNL ने बढ़ाई 4G की रफ्तार
आपको बता दें कि जुलाई के महीने में जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में भारी बढ़ोतरी की थी। लेकिन, BSNL अब भी पुराने दाम में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। यही वजह है कि सस्ते प्लान्स के लिए लाखों लोग जियो, एयरटेल और वीआई को छोड़कर BSNL के पास चले गए। अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए कंपनी ने देशभर में 4G नेटवर्क को स्टैबलिश करने की रफ्तार बढ़ा दी है।

बिहार के 200 गांव 4G से जुड़े
बिहार में करीब 200 ऐसे गांव थे जो मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी से दूर थे बीएसएनएल ने ऐसे गांवों में भी अपनी 4G सर्विस को पहुंचा दिया है। बिहार के ये गांव रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर और जमुई जिले में फैले हुए हैं। इन जिलों के गांवों में कुल 74 मोबाइल टॉवर्स के जरिए 4G सर्विस पहुंचाई जा रही है। नए टॉवर्स के शुरू होने के बाद अब बिहार का हर एक क्षेत्र 4G नेटवर्क से जुड़ चुका है।

आपको बता दें कि बीएसएनएल यूजर्स को हमेशा ही नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या होती थी लेकिन अब बीएसएनएल पूरी तरह से इसे दूर करने में जुटा है। कंपनी ने हाल में देशभर में 10,000 4G साइट्स की स्थापना की है। इससे बीएसएनएल के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
पुष्पा 2 की आंधी में पत्ते की तरह बिछ गईं फिल्में, दूसरे दिन की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

'पुष्पा 2' बनी भारतीय सिनेमा के पिछले 110 सालों की सबसे बड़ी फिल्म!

बेतिया राज की जमीन पर सरकार का हक, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

बेतिया राज की जमीन पर सरकार का हक, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend