ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं को लिखा पत्र ……..

UB India News by UB India News
December 19, 2024
in दिल्ली
0
दिल्ली, गुजरात, गोवा और पंजाब के लोग क्या पाकिस्तानी हैं…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को लेकर अमित शाह के दिए बयान ने देश की सियासत में उबाल ला दिया है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसे लेकर शाह और पूरी बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एनडीए के साथी दलों जेडीयू और टीडीपी के मुखिया नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने दोनों नेताओं से कहा कि लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। आप भी इसपर विचार करें। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है।

सीएम नीतीश को केजरीवाल का पत्र

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं,जो न केवल हमारे संविधान बल्कि बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि हाल ही में संसद में,देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने बाबासाहेब के नाम पर जो टिप्पणी की, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनका यह कहना कि आंबेडकर…आंबेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है न केवल अपमानजनक है, बल्कि बीजेपी की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है।

RELATED POSTS

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

केजरीवाल ने नीतीश कुमार को लिखा कि बाबासाहेब आंबेडकर,जिन्हें कोलंबिया विश्ववि‌द्यालय ने “Doctor of Laws” से सम्मानित किया था, जिन्होंने भारत के संविधान को रचा और समाज के सबसे वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का सपना देखा,उनके बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर बीजेपी ने कैसे किया? इस से देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ये बयान देने के बाद अमित शाह जी ने माफ़ी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया। प्रधान मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी के बयान का समर्थन किया। इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहेब को चाहने वाले अब बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। आप भी इस पर विचार करें।

चंद्रबाबू नायडू को पत्र

अरविंद केजरीवाल ने इसके अलावा एनडीए के प्रमुख दल तेलगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को भी पत्र लिखा है। केजरीवाल ने नायडू को लिखा कि मैं आपको यह पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं,जो न केवल हमारे संविधान से जुड़ा है,बल्कि बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान और विरासत से भी जुड़ा है। हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने बाबा साहेब के बारे में की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर-अंबेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है। यह टिप्पणी न केवल अपमानजनक है,बल्कि बीजेपी के बाबा साहेब और हमारे संविधान के प्रति दृष्टिकोण को भी दर्शाती है।

बाबा साहेब अंबेडकर को कोलंबिया विश्वविद्यालय ने “डॉक्टर ऑफ लॉस” की उपाधि से सम्मानित किया था। उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया और समाज के सबसे वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। ऐसे में बीजेपी को उनके बारे में ऐसी टिप्पणी करने की हिम्मत कैसे हुई? इससे देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अमित शाह जी ने अपने बयान के लिए माफी मांगने की बजाय उसे सही ठहराया। प्रधानमंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी के बयान का समर्थन किया,जिससे चोट पर नमक छिड़कने का काम हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

Next Post
मणिपुर में ‘प्रोटेक्टेड एरिया परमिट’ फिर लागू, विदेशियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी

मणिपुर में ‘प्रोटेक्टेड एरिया परमिट’ फिर लागू, विदेशियों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी

यमन में विद्रोहियों के गढ़ पर टूटा इजरायल का कहर

यमन में विद्रोहियों के गढ़ पर टूटा इजरायल का कहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend