भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट द गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मुकाबले का चौथा दिन है।
टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 45 रन और बनाने हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज नाबाद हैं। जडेजा फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।
नीतीश रेड्डी 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड किया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (10 रन) को भी आउट किया। केएल राहुल (84 रन) नाथन लायन का शिकार बने। भारतीय टीम ने सुबह 51/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। टीम इंडिया ने शनिवार को टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी।
आज भी बारिश के आसार मैच के चौथे दिन भी बारिश का अनुमान है। मौसम वेबसाइट AccuWeather के अनुसार, ब्रिस्बेन में 17 दिसंबर को बारिश होने के 40% चांस हैं। हालांकि, खेल के दौरान यह संभावना 25% ही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।
टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 201/7
टी ब्रेक तक भारत ने सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं. भारत का स्कोर सात विकेट पर 201 रन है. भारतीय टीम को अब फॉलोऑन से बचने के लिए 45 रन और बनाने हैं. रवींद्र जडेजा 109 गेंद में 65 रन पर हैं. वह 6 चौके लगा चुके हैं. साथ में मोहम्मद सिराज एक रन पर हैं.
भारत का स्कोर सात विकेट पर 201 रन हो गया है. भारतीय टीम को अब फॉलोऑन से बचने के लिए 45 रन और बनाने हैं. रवींद्र जडेजा 109 गेंद में 65 रन पर हैं. वह 6 चौके लगा चुके हैं. साथ में मोहम्मद सिराज एक रन पर हैं.







