ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

माई बहिन योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस-RJD में खींचतान !

UB India News by UB India News
December 16, 2024
in पटना, बिहार
0
माई बहिन योजना की घोषणा के बाद कांग्रेस-RJD में खींचतान !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘माई बहन मान’ योजना की घोषणा के बाद आरजेडी और कांग्रेस में विरोधाभास देखने को मिल रहा है. सोमवार (16 दिसंबर) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि कोई भी बड़ी घोषणा करने से पहले सहयोगी दलों से चर्चा करनी चाहिए. सहमती लेनी चाहिए. क्योंकि सबको चुनाव साथ लड़ना है. पहले चुनाव लड़ने पर फोकस करना चाहिए. महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव कैसे लड़े और जीते अभी इस पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि मुकाबला एनडीए से है जिनकी केंद्र और बिहार दोनों जगह सरकार है.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तब सहयोगी दल मिलकर तय करेंगे कि किस योजना में कितना पैसा देना है. माई बहन जैसी योजना कांग्रेस शासित राज्यों में चल रही है. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान वादा भी किया था कि अगर सरकार बनेगी तो साढ़े 7 हजार रुपया सलाना महिलाओं के खातों में दिए जाएंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

‘महागठबंधन की सरकार बनने पर 2 डिप्टी CM बनें’

प्रेमचंद मिश्रा ने कहा, “महागठबंधन की बिहार में सरकार बनती है तो 2 डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनना चाहिए. एक मुसलमान वर्ग से और एक सामान्य वर्ग से. इस बार के लोकसभा चुनाव के नतीजों के स्ट्राइक रेट के आधार पर महागठबंधन में विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा होना चाहिए. कांग्रेस नौ सीटों पर लड़ी 3 जीती, पप्पू यादव निर्दलीय जीते. वह भी कांग्रेस के हैं मतलब कांग्रेस 4 सीट जीती. राजद 22 पर लड़ी 4 जीती. 2020 से बिहार विधानसभा चुनाव में हम लोग 70 सीटों पर लड़े थे. उससे कम पर लड़ने का तो सवाल ही नहीं उठता.”

आरजेडी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर किया जमकर पलटवार

उधर कांग्रेस नेता के बयान पर आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के फोरम में अपनी बात रखें. माई बहन के सम्मान में माई बहिन योजना महागठबंधन सरकार बनने पर शुरू होगी. 2500 रुपये हर महीने महिलाओं को दिए जाएंगे. जहां तक सीट बंटवारे का जो फॉर्मूला कांग्रेस दे रही है और 2 डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर रही है. इस पर लालू और तेजस्वी यादव सोनिया गांधी आपस में बैठकर बातचीत करेंगे.

कांग्रेस-आरजेडी की खींचतान पर क्या बोली बीजेपी?

कांग्रेस-आरजेडी की खींचतान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि लालू राबड़ी ने अपने 15 साल के शासनकाल में बिहार में मां बहन की ऐसी-तैसी कर दी थी. सवाल उठाया कि आरजेडी ने कभी माई बहिन की इज्जत की है क्या? पहले ये लोग महिलाओं का इज्जत करना सीख लें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी सहयोगी दलों को सबक सिखाती है कभी सहयोगी दल कांग्रेस को सबक सिखाते हैं.

वहीं जब अजय आलोक से पूछा गया कि अगले साल (2025) विधानसभा चुनाव है. क्या सीएम नीतीश कुमार महिलाओं को हर महीने राशि देने वाली किसी योजना का ऐलान करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं. यहां बहुत काम हुआ है.

बता दें कि तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि अगर 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वे ‘माई बहन मान’ योजना शुरू करेंगे. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 25 सौ रुपये दिए जाएंगे. तेजस्वी की इस घोषणा से महागठबंधन में घमासान से छिड़ता नजर आ रहा है. गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में लाड़ली बहन योजना से एनडीए को और झारखंड में मईयां सम्मान योजना से महागठबंधन को लाभ हुआ है. अब बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी ने दांव फेंका है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
बिहार की राजनीति के चाणक्य नीतीश के बारे में उठने अटकलें हीं उनकी अहम्र रणनीति है !…………

एक लाख महिलाओं को नीतीश सरकार दे रही आर्थिक सहायता, मिल रहे 2-2 लाख रुपये

बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर?

बिहार चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend