ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…

UB India News by UB India News
December 16, 2024
in TAZA KHABR, जमुई, बांका, स्वास्थ
0
बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में अधिकतम चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार सोमवार से बिहार में अब धीरे-धीरे पछुआ की जगह पुरवैया चलने का पूर्वानुमान है। इस वजह से ठंड थोड़ी कम लगेगी। अभी कड़ाके की ठंड का कोई खास पूर्वानुमान नहीं आया है। अभी कोई भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ से अभी तक जो पश्चिमी विक्षोभ आया है, वो उतना शक्तिशाली नहीं है।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करती है ठंड

अगले कुछ दिनों तक हवा में हुए बदलाव के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार मौसम बदलाव की तरफ है। लेकिन, अभी जो पश्चिमी विक्षोभ है, वह मजबूत नहीं है। जब तक पश्चिमी विक्षोभ मजबूती से नहीं आती है, तब तक अधिक ठंड नहीं पड़ेगी।

इस बार कितनी ठंड पड़ेगी। इसको लेकर पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार होते हैं। पिछले साल दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ था। दिसंबर में कोई खास ठंड नहीं पड़ी थी। अब आने वाले समय में ठंड कैसी पड़ेगी। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है।

जमुई में शीतलहर जैसी स्थिति रही

रविवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जमुई में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां शीत लहर जैसे स्थिति बनी रही। इसके अलावा बांका 4.9, औरंगाबाद 6.4, गया 7.3, अरवल 7.7, सासाराम 6.7, रोहतास 5, बक्सर 7.6, वैशाली 6.7, पटना 10.3, मोतिहारी 7.5 डिग्री, गोपालगंज 7.9 डिग्री, मधुबनी 8.3 डिग्री और दरभंगा का 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। गोपालगंज में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

Next Post
‘एक देश एक चुनाव’ विधेयक लोकसभा में कल होगा पेश, BJP ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

'एक देश एक चुनाव' विधेयक लोकसभा में कल होगा पेश, BJP ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

राज्यसभा में संविधान पर दो दिवसीय चर्चा की हुई शुरुआत , निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर वार

राज्यसभा में संविधान पर दो दिवसीय चर्चा की हुई शुरुआत , निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend