ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

UB India News by UB India News
November 21, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में दो दिन तक चली G20 समिट का समापन हो गया है। इस दौरान भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई। इसमें दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर 5 साल बाद विशेष प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने पर सहमति बनी।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चाइनीज फॉरेन मिनिस्टर वांग यी ने दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान और कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू करने पर भी चर्चा की। कोविड महामारी के बाद से ही इन दोनों पर रोक लगा दी गई थी।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

फोटो सेशन में बाइडेन और ट्रूडो के साथ दिखे मोदी

G20 समिट के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ PM मोदी।
G20 समिट के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ PM मोदी।

समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो के साथ नजर आए। भारत और कनाडा के बीच पिछले साल G20 समिट के बाद विवाद शुरू हुआ था। कनाडाई PM ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था।

G20 के घोषणा पत्र में यूक्रेन जंग रोकने और गाजा को ज्यादा मदद देने का जिक्र दक्षिण अफ्रीका को 2025 में होने वाले अगले समिट की मेजबानी मिली है। सभी सदस्यों द्वारा जारी साझा घोषणापत्र में भुखमरी से लड़ने के लिए एक वैश्विक समझौते, जंग में उलझे गाजा के लिए ज्यादा सहायता के साथ मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जंग रोकने की अपील की गई।

तीसरे सेशन के बाद मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने मोदी से बैठक के दौरान पिछले साल नई दिल्ली में G20 के सफल आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा-

QuoteImage

हम ठीक उसी तरह G20 समिट की मेजबानी करना चाहते थे, जैसा पिछले साल भारत ने क‍िया था। वहां से काफी कुछ सीखकर आए थे। काश कुछ उस तरह हम कर पाते।

QuoteImage

लूला डी सिल्वा ने कहा कि G20 समिट में ब्राजील ने जो कदम उठाए हैं, वे भारत के पिछले साल G20 में लिए गए फैसलों से प्रेरित हैं।

PM मोदी ब्राजील से गुयाना रवाना, 56 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा इधर, G20 समिट के बाद नरेंद्र मोदी से गुयाना के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 56 साल में गुयाना की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

G20 में मोदी बोले-जंग से दुनिया में खाने का संकट G20 समिट के पहले दिन PM नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स से द्विपक्षीय मुलाकात की थीं। मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, पुर्तगाल के PM लुइस मोंटेनेग्रो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और नॉर्वे के PM जोनास गेर स्टोर से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

समिट के दौरान PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले और उनके बीच अनौपचारिक बातचीत भी हुई। PM मोदी ने G20 समिट के पहले दो सेशन- ‘भुखमरी और गरीबी के खिलाफ एकजुटता’ और ‘सरकारों के कामकाज में सुधार’ पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जंग की वजह से दुनिया में खाने का संकट पैदा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब देशों पर पड़ा है।

G20 समिट में दूसरे दिन वर्ल्ड लीडर्स से मिले PM मोदी…

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग से मिले PM मोदी।
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग से मिले PM मोदी।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से PM मोदी की मुलाकात। ब्राजील आने से पहले मोदी ने नाइजीरिया का दौरा किया था।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से PM मोदी की मुलाकात। ब्राजील आने से पहले मोदी ने नाइजीरिया का दौरा किया था।
G20 लीडर्स की ग्रुप फोटो।
G20 लीडर्स की ग्रुप फोटो।

G20 समिट में पहली बार अफ्रीकन यूनियन मेंबर के रूप में शामिल हुआ…

संस्कृत मंत्रों से हुआ मोदी का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी 18 नवंबर की सुबह रियो डि जेनेरियो पहुंचे थे। यहां भारतीय समुदाय ने संस्कृत मंत्रों से उनका स्वागत किया। इससे पहले मोदी दो दिन के लिए नाइजीरिया दौरे पर थे। वहां उन्हें सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से नवाजा गया। मोदी ब्राजील के बाद गुयाना का दौरा करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
दुनिया में बजा प्रधानमंत्री मोदी का डंका, अब ये दो राष्ट्र देंगे अपना ‘सर्वोच्च सम्मान’

दुनिया में बजा प्रधानमंत्री मोदी का डंका, अब ये दो राष्ट्र देंगे अपना 'सर्वोच्च सम्मान'

कैश, डायरी और बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर FIR, महाराष्ट्र में नोट के बदले वोट कांड .!

कैश, डायरी और बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर FIR, महाराष्ट्र में नोट के बदले वोट कांड .!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend