ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया ने देखा भारत का दम, कंधे पर बाइडन का हाथ, मोदी के सामने हंसकर झुके जस्टिन ट्रूडो

UB India News by UB India News
November 21, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
दुनिया ने देखा भारत का दम, कंधे पर बाइडन का हाथ, मोदी के सामने हंसकर झुके जस्टिन ट्रूडो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और कनाडा के बीच दुश्मनी की तलवार खींच गई है. जस्टिन ट्रूडो के खालिस्तान प्रेम की वजह से दोनों देशों के रिश्तों पर बर्फ जम गई है. जस्टिन ट्रूडो अपनी कुर्सी की खातिर बार-बार भारत से पंगा ले रहे हैं. पर भारत कम दमखम के आगे उनके तेवर नरम होते दिख रहे हैं. यही वजह है कि जब पीएम मोदी से जस्टिन ट्रूडो की नजर मिली तो वह झुककर मुस्कुराते नजर आए. जी हां, ब्राजील के रियो डी जनेरियो में G20 समिट में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दिलचस्प है कि भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच यह मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत करते दिखाई दिए.

दरअसल, जी20 समिट से जो तस्वीर सामने आई है, वह भारत के ग्लोबल दमखम को दिखाती है. जी20 समिट के फोटो में सेंटर में जो बाइडन के साथ पीएम मोदी दिख रहे हैं. जी20 के ट्रेडिशनल फैमिली फोटो सेशन में पीएम मोदी, जो बाइडन और जस्टिन ट्रूडो दुनिया की बाकी हस्तियों के साथ एक साथ दिखे. इस दौरान पीएम मोदी हंसते हुए दिखाई दे रहे थे, ट्रूडो मुस्कुरा रहे थे और बाइडेन दोनों से बातचीत कर रहे थे. फोटो में साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी के कंधे पर जो बाइडन का हाथ है और जस्टिन ट्रूडो इस दौरान पीएम मोदी की तरफ झुककर मुस्कुरा रहे हैं. यह तस्वीर अपने आप में भारत के ग्लोबल कद को बयां करती है.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी के सामने ट्रूडो के नरम तेवर
यही वजह है कि तनावपूर्ण रिश्ते होने के बावजूद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इग्नोर नहीं कर पाए. खुद झुककर पीएम मोदी से मुस्कुराकर बात करते दिखे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जिस तरह से पीएम मोदी को इज्जत देते हैं और भारत की अहमियत को समझते हैं, उससे जस्टिन ट्रूडो भी वाकिफ हैं. यही वजह है कि जस्टिन ट्रूडो का पीएम मोदी के सामने जी20 के मंच पर नरम और अलग तेवर दिखा. जी20 के फैमिली फोटो में एक चीज और गौर करने वाली है. इस तस्वीर में पीएम मोदी जो बाइडन के करीब सेंटर में दिख रहे हैं, मगर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग काफी किनारे में खड़े हैं.

कहां क्लिक हुई यह फोटो

पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत दुनियाभर के नेता रियो के शानदार म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट में रेड कार्पेट पर चलकर ग्रुप फोटो के लिए पहुंचे. ब्राजील के खूबसूरत शहर के शुगरलोफ माउंटेन की पृष्ठभूमि में पोज देने के लिए वे मंच पर पहुंचे, बातचीत की और मजाक भी किया. बस इसी एक पल में जी20 की आधिकारिक फैमिली फोटो खींच ली गई.

रिश्तों में तल्खी के बीच आई यह फोटो

यह ग्रुप फोटो ऐसे समय में लिया गया है, जब भारत और कनाडा के रिश्तों में पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर खटास आ गई है. इस हत्या के लिए कनाडा ने भारत पर शामिल होने का आरोप लगाया था. भारत ने इन आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया है और ट्रूडो पर खालिस्तानियों को पनाह देने का आरोप लगाया है. भारत ने कहा है कि ये लोग न सिर्फ भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं बल्कि कनाडा में हिंदुओं पर हमले भी कर रहे हैं. हाल के दिनों में कनाडा के मंदिरों में हिंदू श्रद्धालुओं पर हमलों की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जानबूझकर किए गए हमले’ की निंदा करते हुए बयान जारी किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

G20 में भारत-चीन डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा:मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने पर भी बातचीत

दुनिया में बजा प्रधानमंत्री मोदी का डंका, अब ये दो राष्ट्र देंगे अपना ‘सर्वोच्च सम्मान’

दुनिया में बजा प्रधानमंत्री मोदी का डंका, अब ये दो राष्ट्र देंगे अपना 'सर्वोच्च सम्मान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend