ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव…………

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
बिहार की रूपौली विधानसभा सीट सहित  7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को होगा मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। मध्यप्रदेश में 2 सीटों पर चुनाव होने हैं। सबसे अहम बुधनी सीट है। यह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट रही है। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।

वहीं राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे। इनमें चार सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं तीन सीटें ऐसी हैं, जिन पर त्रिकोणीय मुकाबला होना है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बिहार में 4 सीटों बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ में उपचुनाव है। परिवारवाद से कोई भी सीट नहीं बच रही है। बेलागंज में आरजेडी के सांसद सुरेन्द्र यादव के पुत्र विश्वनाथ सिंह यादव को टिकट मिला है। इमामगंज में हम पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 9 सीटें, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार और पंजाब की 4-4, कर्नाटक की 3, केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम की 2-2, गुजरात, उत्तराखंड, मेघालय और छत्तीसगढ़ की 1-1 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राज्यों में विधानसभा उपचुनाव का समीकरण

भाजपा ने 5 तो सपा ने 3 पिछड़ों को उतारा, यूपी उपचुनाव में जाति-धर्म के आधार पर टिकट बांटे

यूपी उपचुनाव के लिए NDA और सपा ने सभी 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही दल अक्सर जनता के बीच भले ही एक-दूसरे पर जातिवाद का आरोप लगाते हों, लेकिन प्रत्याशी चयन की पहली पात्रता जाति को ही रखा। सभी सीटों पर न केवल उपचुनाव, बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 तक के समीकरण साधने के लिए जाति के आधार पर ही टिकट बांटे गए।

भाजपा ने 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। मीरापुर से NDA में सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल चुनाव लड़ेगी। NDA ने 5 पिछड़े, 2 ब्राह्मण, एक दलित, एक ठाकुर प्रत्याशी उतारे। पिछड़े वर्ग में एक मौर्य, एक कुर्मी, एक पाल, एक निषाद और एक यादव समाज के कार्यकर्ता को मौका दिया है.

राजस्थान में एक सीट पर नाराजगी, 4 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला

राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। 4 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला है वहीं 3 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। शुक्रवार को बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, सलूंबर में कांग्रेस से रेशमा मीणा को टिकट देने के बाद नाराज हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा के भतीजे मुकेश मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला वापस ले लिया है।

मध्य प्रदेश में 2 सीटों पर उपचुनाव, शिवराज की परंपरागत बुधनी सीट पर भाजपा में नाराजगी

बुधनी में भाजपा ने रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय भी भार्गव के लिए प्रचार कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत बुधनी विधानसभा सीट पर बीजेपी नेताओं में नाराजगी चल रही है। 2005 में शिवराज सिंह चौहान के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले तत्कालीन विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत 2024 के उपचुनाव में यहां रमाकांत भार्गव को टिकट देने से नाराज हैं।

बिहार में 4 सीटों पर उपचुनाव, नेताओं के परिजन को ही टिकट मिले बिहार में 4 सीटों बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ में उपचुनाव है। परिवारवाद से कोई भी सीट नहीं बच रही है। बेलागंज में आरजेडी के सांसद सुरेन्द्र यादव के पुत्र विश्वनाथ सिंह यादव को टिकट मिला है। इमामगंज में हम पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।

तरारी में पूर्व विधायक और हाल में बीजेपी से जुड़े सुनील कुमार सिंह के पुत्र विशाल प्रशांत कैंडिडिट हैं। रामगढ़ में आरजेडी ने अजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वे भाई सुधाकर सिंह और पिता जगदानंद सिंह के गढ़ को बचाने मैदान में हैं.

पंजाब में 4 सीटों पर उपचुनाव, AAP-कांग्रेस-BJP के 12 कैंडिडेट्स में 6 दलबदलू, 3 सांसदों की पत्नी-बेटा मैदान में पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टियों ने टिकट बांटते समय परिवारवाद और दलबदलुओं पर ज्यादा भरोसा दिखाया। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और BJP ने जो 12 उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें 6 दलबदलू, 2 सांसदों की पत्नियां और एक सांसद का बेटा शामिल है। भाजपा के चारों प्रत्याशी दूसरे दलों से आए हैं।’

छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव, भाजपा कैंडिडेट आज नामांकन दाखिल करेंगे

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए। इसके अलावा रायपुर के सभी 7 विधानसभाओं के विधायक भी इस नामांकन रैली में शामिल हुए।

बंगाल में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार, कांग्रेस, वाम मोर्चा में गठबंधन नहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 6 सीटों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस व भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वाममोर्चा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा से साफ हो गया है कि इस चुनाव में कांग्रेस से उसका गठबंधन नहीं होगा। इसके चलते अबकी बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। मालूम हो कि कांग्रेस व वाम दलों ने पिछला विधानसभा व लोकसभा समेत कई चुनाव साथ मिलकर लड़े थे।

कर्नाटक में एनडीए ने कुमारस्वामी और बोम्मई के बेटे को टिकट दिया NDA गठबंधन ने कर्नाटक की चन्नापटना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के बेटे निखिल को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये सीट उनके पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई है। वहीं शिगगांव सीट से भारत बोम्मई को टिकट दिया है। वे पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई के बेटे हैं।

कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर आए सीपी. योगीश्वर को चन्नापटना और बेल्लारी के सांसद ई. तुकाराम की पत्नी ई. अन्नपूर्णा को संदुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात में वाव सीट पर स्वरुपदास भाजपा उम्मीदवार

भाजपा ने गुजरात की वाव सीट पर स्वरुपजी सरादारजी ठाकोर को आज अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट गिनी बेन ठाकोर के सांसद बनने से खाली हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद आज तड़के किया पलटवार , 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले

इजराइल ने ईरान के हमलों के जवाब में 25 दिन बाद आज तड़के किया पलटवार , 3 घंटे में 20 ठिकानों पर हमले

डॉ. रविंद्र राय को क्यों बनाया झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष?

डॉ. रविंद्र राय को क्यों बनाया झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend