ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेलागंज सीट से जेडीयू ने मनोरम देवी को बनाया कैंडिडेट

UB India News by UB India News
October 20, 2024
in पटना, बिहार
0
बेलागंज सीट से जेडीयू ने मनोरम देवी को बनाया कैंडिडेट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार उपचुनाव में बेलागंज सीट से जेडीयू ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी. बेलागंज से जेडीयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी होंगी. मनोरम देवी पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं.

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मनोरमा देवी को बेलागंज विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। सियासी पंडितों की माने तो अब इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। विदित है कि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने बेलागंज सीट से मैथेमैटिक्स के लेक्चरर रहे प्रो. खिलाफत हुसैन को भी मैदान में उतारा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

बिहार विधानसभा की चार खाली सीटों पर उप-चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा आयोग कर चुका है। 13 नवंबर को बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सीट पर मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना के साथ ही नतीजे आ जाएंगे। जीतनराम मांझी, सुदामा प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद यादव और सुधाकर सिंह के लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनने से यह सीटें खाली हुई हैं। आज दोपहर 02:00 बजे महागठबंधन की पीसी है, उसमें उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा।

आरजेडी ने रामगढ़ विधानसभा सीट से अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बना दिया है। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह की छोड़ी गई रामगढ़ सीट से उनके भाई अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित जेडीयू से लौटकर आए हैं। जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव की बेलागंज सीट से उनके बेटे विश्वनाथ यादव को टिकट मिलने की संभावना है।

उदय नारायण चौधरी के लड़ने की अटकल

वहीं गया के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की सीट इमामगंज से राजद के पुराने प्रत्याशी और पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी के फिर से लड़ने की अटकल है। इमामगंज सीट पर पूर्व विधायक समता देवी और रौशन मांझी के नाम की भी चर्चा चल रही है। आरा के सांसद सुदामा प्रसाद की तरारी सीट से सीपीआई-माले राजू यादव को लड़ा सकती है जो 2014 और 2019 के चुनाव में आरा लोकसभा सीट से लड़े थे लेकिन दोनों बार हार गए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
बिहार उपचुनाव में रामगढ़ से अजीत सिंह होंगे RJD के प्रत्याशी!

बिहार उपचुनाव में रामगढ़ से अजीत सिंह होंगे RJD के प्रत्याशी!

दरभंगा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का आज PM मोदी करेंगे शिलान्यास

दरभंगा एयरपोर्ट विस्तारीकरण का आज PM मोदी करेंगे शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend