ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या हिंदुत्व के बहाने फायर ब्रांड गिरिराज का चेहरा परोस रही भाजपा?

UB India News by UB India News
October 19, 2024
in पटना, बिहार
0
क्या हिंदुत्व के बहाने फायर ब्रांड गिरिराज का चेहरा परोस रही भाजपा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग आते गए और कारवां बनता गया।’ मजरूह सुल्तानपुरी की ये पंक्तियां गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर बिलकुल फिट बैठ रही है। यात्रा की शुरुआत करते विरोध का आलम कुछ यूं बढ़ा कि स्वयं भाजपा ने इस यात्रा से किनारा कर लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस यात्रा को निजी करार दे डाला। लेकिन इस यात्रा के विरोध के साथ-साथ समर्थन में भी कुछ लोग खुल कर सामने आए। भाजपा के फायर ब्रांड नेता की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को उनकी निजी यात्रा नहीं रहने दिया। तो क्या ये मान लिया जाए कि हिंदुत्व के बहाने फायर ब्रांड हिंदू चेहरे की स्वीकृति की जंग की शुरुआत तो नहीं? आइए जानते है कि इस यात्रा के समर्थन में किसने क्या कहा?

हिंदुओं को जगाने के लिए यात्रा जरूरी: बचौल

हिंदू स्वाभिमान यात्रा का सबसे पहले समर्थन बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने किया। ये वही हैं, जिन्होंने सीमांचल के कुछ जिलों के साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ जिलों को मिलकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग करते रहे हैं। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने गिरिराज सिंह की यात्रा की प्रशंसा करते कहा कि ‘इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। हमारे पूर्वजों की महानता के कारण विशाल हृदय और सनातन के विशाल हृदयता के कारण हमने सबों को एक माना। हिंदुओं को जगाने के लिए जो बांग्लादेश और पाकिस्तान में हुआ है, उसकी पुनरावृति बिहार और देश में ना हो यही कारण है कि गिरिराज सिंह यह यात्रा निकाल रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बचौल के मुताबिक जिन जिला, विधानसभा या प्रखंड में 25 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी हो गई है, वहां हिंदू के किसी भी वर्ग का जाति-धर्म सुरक्षित नहीं है। ऐसे इलाकों में हिंदुओं की बहू बेटियों पर भी खतरा होने लगा है। जिसका प्रमाण बिहार में लव-जिहाद को लेकर आंकड़े उपलब्ध है। हिंदुओं को जगाने के लिए गिरिराज सिंह ये यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर कोई यात्रा निकालता है तो सवाल नहीं उठाता है। लेकिन सनातन हिंदू समाज की बात आती है तो लोग सवाल उठाते हैं, ये गलत है। भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार के गठबंधन की सरकार में सबों के लिए काम किया है।

हिंदू जागे,एकजुट हो : श्रम मंत्री

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह खुल कर हिंदू स्वाभिमान यात्रा का सपोर्ट कर गिरिराज सिंह की यात्रा को निजी नहीं रहने लिया। भाजपा नेता और श्रम मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी हिंदू जागें और एकजुट हों, क्योंकि कुछ नेता देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हिन्दुओं को अब एक होकर देश की एकता और अखंडता के लिए खड़ा होना होगा। उनका मानना है कि अगर हिंदू समाज बंटा रहेगा, तो देश को नुकसान होगा। इसीलिए, उन्होंने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।

बंटिएगा तो कटिएगा: इंजीनियर शैलेंद्र

भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने भी हिंदुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब मुस्लिम समुदाय संगठित होकर उसे वोट देता है, जो सनातन धर्म का विरोध करता है। जब मुस्लिम समुदाय एकजुट हो सकता है, तो हिंदू क्यों बंटे रहते हैं?

‘बंटिएगा तो कटिएगा’, के नारा का समर्थन करते भाजपा विधायक शैलेंद्र ने कहा कि इसका मतलब है कि अगर हिंदू समाज बंटा रहेगा, तो वो समाज से और देश से कट जाएगा। शैलेंद्र का कहना है कि हिन्दू समाज को संगठित रहना चाहिए, ताकि वह अपनी पहचान और संस्कृति की रक्षा कर सके। उनका मानना है कि भारत में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित है और उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस नहीं होती। इसके साथ बावजूद, हिंदू समाज बंटा हुआ रहता है, जो उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में हिन्दू आबादी ज्यादा है और हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा गलत नहीं है।
हिंदुत्व के लिए जरूरी: हरि सहनी

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री और बिहार विधान परिषद सदस्य हरि सहनी ने भी खुल कर हिंदू स्वाभिमान यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये हिंदुओं के स्वाभिमान और एकजुटता के लिए जरूरी भी हैं। यात्रा पर तो कई दल के नेता उतर चुके हैं और सब अपने अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए निकले हैं। ऐसे में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाना गलत है। यह जातीय जकड़न से मुक्ति का जंग है। मैं इस यात्रा का स्वागत करता हूं।

गिरिराज की स्वीकार्यता हेतु ये यात्रा तो नहीं?

विरोध और समर्थन के बीच यह केवल हिंदू एकता का मसला नहीं रह गया। जिस तरह से एक-एक कर भाजपा के शीर्ष नेता गिरिराज सिंह के समर्थन में आ रहे हैं, उसे बिहार में हिन्दू चेहरे के उभार के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, भाजपा के रणनीतिकार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने, हिंदुत्व मुलम्मे में शुद्ध भाजपाई का चेहरा परोसने लगे हैं। भाजपा के अंदरखाने की मानें तो फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के चेहरे को आगे कर भविष्य की राजनीति की नींव रख रही है।

हरियाणा की तरह ही हिंदुत्व के मुद्दे पर अकेले दम पर लड़ने की रणनीति है। अब भाजपा के रणनीतिकार इस मामले में एक कदम आगे बढ़ चुके हैं। भाजपा इस यात्रा के बहाने उस चेहरों को आगे कर रही है, जिसके चेहरों पर चुनाव लड़ा जा सके। हालांकि, इस यात्रा को ‘एहतियात यात्रा’ के रूप में देखा जा सकता है। वो भी इसलिए कि नीतीश कुमार कब और किस तरफ चल पड़ेंगे, कहना मुश्किल है। ऐसे में भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा हो और उसे बिहार की बहुसंख्यक जनता का समर्थन मिल सके। इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाकों यानि सीमांचल से मुफीद कोई जगह नहीं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

बिहार में नीतीश कुमार ने होम डिलिवरी का मॉडल पेश किया है..

भारत में गरीबी की स्याह तस्वीर आई सामने, तमाम दावों के बीच वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट

भारत में गरीबी की स्याह तस्वीर आई सामने, तमाम दावों के बीच वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend