ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट चौधरी को लेकर चर्चाओं का बाजार क्यों है गर्म ………..

UB India News by UB India News
October 19, 2024
in पटना, भाजपा
0
लोकसभा चुनाव की रैली में विधानसभा की बात, समझिए प्लान……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। इसमें बीजेपी से दो डिप्टी सीएम हैं, एक सम्राट चौधरी और दूसरे विजय कुमार सिन्हा। सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है। इसके बावजूद बिहार की सियासत में सम्राट चौधरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी क्या अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे? क्या नीतीश की NDA सरकार गिर जाएगी? बिहार की सियासत में उठ रहे इन सवालों का कनेक्शन सम्राट चौधरी के बंगले से जुड़ा है। हालांकि सम्राट चौधरी ने विजयदशमी के दिन जब गृह प्रवेश किया तो वास्तु दोष के कारण अपने सरकारी बंगले का दक्षिण दिशा की ओर खुलने वाला दरवाजा अस्थायी रूप से बंद करा दिया।

पांच देश रत्न मार्ग वाले सरकारी बंगला में रहते हैं सम्राट चौधरी

विजयादशमी के दिन सम्राट चौधरी ने जब इस बंगले में गृह प्रवेश किया उस वक्त मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान मीडिया ने जब सम्राट चौधरी से बंगले से जुड़े मिथक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बंगला कोई भी विवादित नहीं होता, उसमें रहने वाला होता है। बता दें, सम्राट चौधरी पांच देश रत्न मार्ग पर स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

सम्राट चौधरी के सरकारी बंगले से जुड़ा है ये मिथक

दरअसल पांच देश रत्न मार्ग वाले इस सरकारी बंगले के बारे में कहा जाता है कि इस बंगले में जो भी रहता है, उसका कार्यकाल पूरा नहीं होता। पटना का 5 देश रत्न मार्ग पर स्थित ये सरकारी बंगला पहले बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवास हुआ करता था। तेजस्वी से पहले यह बंगला बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को मिला था। उस समय बिहार में एनडीए की सरकार थी। लेकिन, नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर राजद से साथ चले गए और सरकार गिर गई।

क्या बंगले से जुड़ा मिथक तोड़ पाएंगे सम्राट चौधरी?

नीतीश ने 2022 में राजद के साथ सरकार बनाई और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने। तेजस्वी यादव को उस वक्त पांच देश रत्न पर मौजूद ये सरकारी बंगला मिला था। इसके 17 महीने बाद ही तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर नीतीश कुमार फिर बीजेपी के साथ चले गए और एक बार फिर सरकार बना ली। इस दौरान न तो तारकिशोर प्रसाद अपना कार्यकाल पूरा कर पाए और न ही तेजस्वी यादव। अब देखना होगा कि क्या सम्राट चौधरी भी 5 देश रत्न मार्ग वाले बंगले से जुड़े मिथक को तोड़ पाते हैं या नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
क्या हिंदुत्व के बहाने फायर ब्रांड गिरिराज का चेहरा परोस रही भाजपा?

क्या हिंदुत्व के बहाने फायर ब्रांड गिरिराज का चेहरा परोस रही भाजपा?

कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

बिहार में नीतीश कुमार ने होम डिलिवरी का मॉडल पेश किया है..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend