शेयर बाजार में आज यानी 15 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,050 पर कारोबार कर रहा है।
आज मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं IT और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हांगकांग के हैंग सेंग में 1.27% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.52% की गिरावट है।
- 14 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.47% चढ़कर 43,065 पर और नैस्डैक 0.87% चढ़कर 18,502 पर बंद हुआ। S&P 500 भी 0.77% बढ़कर 5,859 पर बंद हुआ।
- NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 14 अक्टूबर को ₹3,731 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,278 करोड़ के शेयर खरीदे।
आज से हुंडई इंडिया के IPO में निवेश का मौका
हुंडई इंडिया का IPO आज यानी 15 अक्टूबर से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।
कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर हुंडई मोटर इंडिया का IPO आज यानी 15 अक्टूबर से ओपन हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा IPO है। इससे पहले सबसे बड़े IPO का रिकार्ड LIC के नाम था, जो ₹20,557 करोड़ का इश्यू लाई थी। हुंडई का इश्यू साइज ₹27,856 करोड़ है।
हालांकि, बड़े इश्यू साइज के IPO के रिटर्न का ट्रैक रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। अब तक कम से कम ₹10,000 करोड़ के 6 मेगा आईपीओ में से 5 की लिस्टिंग निगेटिव हुई है। इतना ही नहीं, जिन निवेशकों ने तेजी की उम्मीद में स्टॉक को नहीं बेचा, वह भी अभी घाटे में हैं।
पेटीएम सहित अन्य 5 मेगा IPO निवेशक अभी भी घाटे में
LIC का IPO मई 2022 में आया था। लिस्टिंग के दिन निवेशकों को 8% का नुकसान हुआ था। पेटीएम का IPO 2021 आया था, जो उस समय का सबसे बड़ा इश्यू भी था। लिस्टिंग के दिन शेयर इश्यू प्राइस से 27% नीचे पहुंच गया था। अभी भी इस IPO के निवेशक घाटे में हैं।







