कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पीएम मोदी के कड़े रुख के बाद अब अपने मित्र देशों को भारत के खिलाफ लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को ब्रिटेन के पीएम को फोन लगाया. बिन सुबूत भारतीय राजनायिकों पर गंभीर आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडों की हिम्मत तो देखें. वो भारत को पत्र लिखते हैं और कनाडा में मौजूद भारतीय राजनायिकों पर वहां अशांति फैलाने के बेतुके आरोप लगाते हैं. इसके तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने तुंरत एक्शन लेते हुए भारत में मौजूद छह टॉप लेवल के कनाडाई राजनायिकों को भारत छोड़ने का फरमान सुना दिया.
खालिस्तानियों को बचाने का बीड़ा उठाए बैठे हैं ट्रूडो, अपने ही नागरिकों ने यूं खोल दी पोल
भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने के बाद एक कनाडाई नागरिक ने ही जस्टिन ट्रूडो की पोल खोल दी. किर्क लुबिमोव नामक शख्स ने एक्स पर लिखा, ‘कनाडा में भारत के मामलों पर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पिछले साल की तरह ही एक और भयानक और खतरनाक पीआर स्टंट की तरह लगती है. यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर कहा कि भारत के राजनेता कथित तौर पर और शायद संभवतः भी शामिल थे, जबकि मेलानी जोली ने कथित तौर पर ऐसा नहीं कहा, लेकिन उनके पास अधिक निश्चित शब्दावली थी. ट्रूडो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिखों और खालिस्तानियों के बीच भी अंतर नहीं किया गया, क्योंकि पुलिस ने पुष्टि की कि निशाना खालिस्तानी समुदाय के खिलाफ था, जो वैसे भी भारत और उनके राजनयिकों के खिलाफ ढेरों धमकियां दे रहा है. क्या बकवास है.’
कनाडा पुलिस ने खुद ही मान लिया, ट्रडो सरकार की लीडरशिप में खूब फल-फूल रहे खालिस्तानी आतंकी
भारत बार-बार कनाडा को उसके देश में फल-फूल रहे खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाने की नसीहत देता रहा है लेकिन जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने कभी इसी स्वीकार नहीं किया. अब कनाडा पुलिस ने खुद यह मान लिया कि उनके देश में खालिस्तान समर्थक गुट एक्टिव हैं, जो भारत को तोड़ने की बात करते हैं.
भारत के खिलाफ इस आयोग में शिकायत करने जा रहे ट्रूडो, फिर मिलेगा करारा जवाब
India Canada Tension: भारत सरकार द्वारा कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार पर अविश्वास व्यक्त करते हुए अपने राजदूतों को वापस बुलाने के बाद अब ट्रूडो सरकार जवाबी एक्शन का मन बना रही है. कनाडा सरकार ने विदेशी हस्तक्षेप आयोग (International Interference Commission) में भारत को ले जाने का मन बनाया है. बताया गया कि आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर मामले में वो भारत पर इस आयोग में अभियोग चलाएगी. भारत भी कनाडा को करारा जवाब देने को तैयार है.






