ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहती हैं ममता….

UB India News by UB India News
October 11, 2024
in भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
क्या बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहती हैं ममता….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार उन्‍होंने साफ और स्पष्ट लफ्जों में अपनी बात कही है। उन्होंने कहा, हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान और मुसलमान के लिए पाकिस्तान देश बना था। यदि विभाजन के वक्त मुसलमान इस देश से चले जाते, तो भारत की बेटियों के साथ “लव जिहाद” नहीं होता। उन्होंने मुजफ्फरपुर में ये बात एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान खुले मंच से कही। उन्होंने भारत विभाजन को नेहरू और गांधी की गलती बताने की कोशिश की।

महौल खराब करने की होती है कोशिश
गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यदि भारत विभाजन के बाद हिंदुस्‍तान से सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता तो हिंदुओं के त्योहार पर पत्थर नहीं फेक जाते। गिरिराज सिंह ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जब भारत के लोग रामनवमी मनाते हैं तो उन पर पत्थरबाजी की जाती है।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

महावीर जयंती पर पत्थरबाजी होती है और नवरात्रि के मौके पर भी माहौल को खराब करने की कोशिश की जाती है। गिरिराज सिंह मुजफ्फरपुर में गिरिराज सिंह फैन क्लब की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने अपनी बात कहते हुए कहा कि यदि पूर्वजों ने गलती नहीं की होती तो भारत-पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत पर खुशी मनाने वाले लोगों पर पत्थर नहीं फेंके जाते।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब वह आई थी तो कहा था मन मानुष माटी. आज वह बंगाल को बांग्लादेश और पाकिस्तान बना देना चाहती हैं. पहले ममता बनर्जी ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया और अब दुर्गा पूजा और हिंदुओं के त्योहारों में नियम लगा रही हैं. वह यह नहीं भूले जनता उनसे एक-एक पाई का हिसाब लेगी. आप बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं. यह आदेश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
वहीं बंगाल के नदिया मे बन रहे 112 फीट के दुर्गा प्रतिमा पर रोक लगाई जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अरे हाथों लेते हुए कहा कि हिंदू बंगाल में पूजा नहीं करेगा तो क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान में पूजा करेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से डॉक्टरों से उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी. इस तरह बंगाल के हिंदुओं से भी इसको लेकर उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी. 112 फीट की मूर्ति पर रोक लगाई गई है. इससे बंगाल सरकार का क्या जाता है और इससे कौन सा लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा है. यह खासकर हिंदुओं पर अत्याचार है और यह अत्याचार हिंदू बर्दाश्त नहीं करेंगे.
राजद ने जताया विरोध, पढ़ाया नैतिकता का पाठ
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने गिरिराज सिंह के इस बयान को विवादित बताया है। उनका कहना है की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ खाई है। उन्होंने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा की ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देती है। एजाज अहमद ने नसीहत देते हुए कहा कि उनका बयान समाज को विभाजित करने वाला है। एजाए अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह ना तो अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार हैं और ना अपने धर्म के प्रति ईमानदार है। आरजेडी प्रवक्ता ने गिरिराज सिंह के इस बयान को चर्चा में बने रहने के लिए दिया गया बयान बताया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

जन सुराज के नेता भाजपा में हुए शामिल……………

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच शनिवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह हुआ। जिसमें जन सुराज के कई...

Next Post
पटना में अब पोस्टर वार शुरू, तेजस्वी संग लालू पर भी हमला

पटना में अब पोस्टर वार शुरू, तेजस्वी संग लालू पर भी हमला

नीतीश-BJP सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह

नीतीश-BJP सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend