ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की तारीफ, पाकिस्‍तानी एयर लाइन की आलोचना करना पड़ा भारी……

UB India News by UB India News
October 10, 2024
in TAZA KHABR
0
भारत की तारीफ, पाकिस्‍तानी एयर लाइन की आलोचना करना पड़ा भारी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को पाकिस्तान में मंच से माफी मांगनी पड़ी है। जाकिर नाइक ने हाल ही में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान एयरलाइन (पीआईए) का मजाक उड़ाया था और भारत की तारीफ कर दी थी, ये पाकिस्तानियों को नागवार गुजरा। सोशल मीडिया पर लानत मलानत के बाद डॉक्टर जाकिर नाइक ने पीआईए पर अपनी टिप्पणियों के लिए पाकिस्तानी जनता से माफी मांग ली। जाकिर ने कहा कि उनसे अनजाने में ये कमेंट हुआ और इसका मकसद किसी की भावना को चोट पहुंचाना नहीं था।

जाकिर नाइक ने सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी की ओर से शिकायत किए जाने के बाद माफी मांगी है। जाकिर ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया के बाद कामराम टेसोरी ने उनसे बात की है। सोशल मीडिया पर तनाव है और मैं कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान के लोगों को मेरी बात बुरी लगी तो मैं माफी मांगता हूं।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

जाकिर पर क्यों भड़के पाकिस्तानी

जाकिर नाइक के एक कराची के कार्यक्रम का वीडियो पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिन से वायरल है। इसमें जाकिर पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन पीआईए का मजाक उड़ा रहा हैं। वह पाकिस्तानियों के बर्ताव पर भी सवाल खड़ा करते हुए कह रहा है कि ऐसा उसके साथ कहीं भी नहीं होता, जैसा पाकिस्तानी अफसरों ने किया। यही बात पाकिस्तानियों को बुरी लग गई।

जाकिर नाइक ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान आ रहा था तो मेरे पास 1000 किलो सामान था। मैंने पीआईए के सीईओ से बात की तो स्टेशन मैनेजर ने मुझसे कहा कि वह मुझे 50 प्रतिशत की छूट देंगे।इस पर मैंने उनसे कहा कि या तो सामान मुफ्त में जाने दें या रहने दें। भारत में मुझे मुफ्त में छोड़ दिया जाता है। वे मुझे देखते ही 1000-2000 किलो के लिए भी छूट दे देते हैं लेकिन पाकिस्तान में सरकार का मेहमान होने पर भी सीईओ मुझे 50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। यहां की यह स्थिति है।

पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर दिखा था गुस्सा

जाकिर नाइक के कमेंट पर पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखा और कई मशहूर लोगों ने भी जाकिर को बुलाने पर ही सवाल उठा दिया। लोगों ने कहा कि इस शख्स को हमारी सरकार ने राजकीय मेहमान के तौर पर बुलाया है और देखिए यही हमारी मजाक कर रहा है। पाकिस्तान के लोग उस मैनेजर की ही तारीफ करने लगे, जिसने जाकिर को छूट देने से मना किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
CM हाउस को लेकर दिल्ली में छिड़ी ऐसी जंग……

CM हाउस को लेकर दिल्ली में छिड़ी ऐसी जंग......

पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत

पाकिस्तान में 4 दिन में दूसरा आतंकी हमला,20 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend