ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा की हार पर कांग्रेस में मंथन..

UB India News by UB India News
October 10, 2024
in TAZA KHABR
0
कांग्रेस ने जारी की 46 लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची, PM Modi के खिलाफ मैदान में उतरेंगे ये दिग्गज नेता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर गुरुवार को मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान चुनाव में हार के लिए कांग्रेस ने एक फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया।

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, इस चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कोषाध्यक्ष अजय माकन और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दो अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। प्रभारी दीपक बाबरिया बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

‘एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क’

बैठक के बाद माकन ने कहा कि इस बैठक में हरियाणा के चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई। आप लोग भी इस बात को मानते होंगे कि नतीजे अप्रत्याशित थे। एग्जिट पोल और असल नतीजों में जमीन और आसमान का फर्क था। अलग अलग कारण क्या हो सकते हैं, इस पर चर्चा की गई। आगे के कदमों की जानकारी बाद में दी जाएगी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के नहीं शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर माकन ने कहा कि जिनको बुलाया गया था, वो सभी आए थे।

चुनाव आयोग से की थी शिकायत
इससे पहले कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी शिकायतों के बारे में बुधवार को निर्वाचन आयोग को बताया था। पार्टी ने इनकी जांच की मांग की थी। मुख्य विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से कहा था कि उन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को जांच पूरी होने तक सील करके सुरक्षित रखा जाए, जिनको लेकर सवाल उठे हैं।

हरियाणा में ऐसे रहे नतीजे
इरअसल, हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 48 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी को 2019 में उसे 41 सीट मिली थी। इस बार कांग्रेस को 37 सीट पर संतोष करना पड़ा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

Next Post
अब बीजेपी की अगली चुनौतियां क्या हैं………

अब बीजेपी की अगली चुनौतियां क्या हैं.........

भारत की तारीफ, पाकिस्‍तानी एयर लाइन की आलोचना करना पड़ा भारी……

भारत की तारीफ, पाकिस्‍तानी एयर लाइन की आलोचना करना पड़ा भारी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend