ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया डिप्टी सीएम

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in TAZA KHABR
0
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया डिप्टी सीएम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बना दिया है। इसके साथ ही कैबिनेट में फेरबदल भी किया। वी सेंथिल बालाजी, आर राजेंद्रन, डॉ गोवी चेझियान और एसएम नासर ने स्टालिन सरकार में मंत्री बनाया गया है।

रविवार को राजभवन में गवर्नर आरएन रवि ने सेंथिल बालाजी समेत चारों DMK नेताओं को शपथ दिलाई। सेंथिल बालाजी की स्टालिन कैबिनेट में वापसी हुई है। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद इस साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

उदयनिधि ने शपथ नहीं ली क्योंकि वे राज्य सरकार में पहले से मंत्री थे। सरकार ने कैबिनेट में उनका कद बढ़ा दिया है। उन्हें पहले ही डिप्टी सीएम मनोनीत किया जा चुका था। उदयनिधि पिछले साल सनातन धर्म पर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी।

तमिलनाडु में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब पिता सीएम और बेटा डिप्टी सीएम पद पर हैं। इससे पहले 2009-11 में मौजूदा सीएम एमके स्टालिन डिप्टी सीएम रहे थे। तब उनके पिता दिवंगत एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थे। उदयनिधि अपने दादा और पिता के बाद राज्य सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका पाने वाले अपने परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता हैं।

उदयनिधि को डिप्टी सीएम के अलावा एक और विभाग का जिम्मा उदयनिधि स्टालिन को उनके मौजूदा युवा कल्याण और खेल विकास विभाग के अलावा योजना और विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। बालाजी को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

ED ने बालाजी को 14 जून 2023 को गिरफ्तार किया था। उस समय वे राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। इसके अलावा उनके पास आबकारी एवं निषेध विभाग भी था। वे 15 महीने जेल में रहे। 27 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी।

कई विभागों के मंत्री बदले, तीन मंत्रियों को हटाया गया स्टालिन सरकार में कई मंत्रियों का विभाग भी बदला है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभाल रहे आर. एस. राजकन्नप्पन को दूध एवं डेयरी विकास एवं खादी मंत्री बनाया गया है। तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के पोनमुडी को वन मंत्री बनाया गया है।

पर्यावरण मंत्री शिव वी. मेय्यानाथन को पिछड़ा वर्ग मंत्री बनाया गया है। डॉ. एम. मथिवेंथन जो वन मंत्रालय संभाल रहे थे। उन्हें अब आदि द्रविड़ कल्याण विभाग दिया गया है। वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन का अतिरिक्त विभाग दिया गया है। डेयरी विकास विभाग संभालने वाले मनो थंगराज सहित तीन मंत्रियों को हटाया गया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि DMK कार्यकर्ता पार्टी में उदयनिधि के कद बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। उन्हें सरकार में भी प्रमोशन देने की मांग की जा रही थी, जिससे 2026 विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा मिले।

DMK के नेताओं का दावा है कि उदयनिधि को आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी और सरकार का नेतृत्व करने के लिए अपने पिता के उत्तराधिकारी के रूप में प्रेजेंट करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा हुआ तो वे पिता एमके स्टालिन और दादा एम करुणानिधि के बाद सरकार का नेतृत्व करने वाले परिवार के तीसरे सदस्य होंगे।

4 साल के पॉलिटिकल करियर में विधायक से डिप्टी सीएम बने उदयनिधि पिता एमके स्टालिन की तुलना में उदयनिधि का राजनीतिक सफर अब तक आसान रहा है। उदयनिधि 2021 में 44 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने। 4 साल के पॉलिटिकल करियर में वे विधायक से डिप्टी सीएम बन गए हैं। वे DMK की युवा शाखा के प्रमुख भी हैं।

2021 में राजनीति में एंट्री से पहले उदयनिधि तमिल फिल्मों में प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके थे। उन्होंने साउथ सुपरस्टार कमल हासन और विजय जैसे टॉप स्टार को लेकर कई तमिल फिल्में बनाई हैं। उन्होंने हिट फिल्म ओरु कल ओरु कन्नडी सहित कई तमिल फिल्मों में लीड रोल निभाया है।

मौजूदा सीएम एमके स्टालिन का राजनीतिक करियर किशोरावस्था में ही शुरू हो गया था। उन्होंने 14 साल की उम्र में 1967 के चुनावों में अपने चाचा मुरासोली मारन के लिए प्रचार किया था। 29 साल बाद, 1996 में एमके स्टालिन चेन्नई के मेयर बने। फिर 2009 से 2011 तक तमिलनाडु के पहले डिप्टी सीएम रहे। तब उनके पिता एम करुणानिधि राज्य के सीएम थे।

भाजपा बोली- उदयनिधि डिप्टी सीएम पद के लिए मैच्योर नहीं तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने राज्य सरकार के कैबिनेट फेरबदल और उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी बनाए जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि उदयनिधि स्टालिन के पास मंत्री पद संभालने की मैच्योरिटी नहीं है, डिप्टी सीएम बनना तो दूर की बात है।

नारायणन तिरुपति ने कहा, ‘मंत्रियों या उप-मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन इतने मैच्योर नहीं है कि वे मंत्री भी बन सकें। एक शख्स जो कहता है कि सनातन धर्म को मिटा देगा, वह मंत्री बन जाता है। उसके लिए माफी भी नहीं मांगी। फिर वह डिप्टी सीएम कैसे बन सकता है?’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
63 करोड़ की जमीन 1 लाख में कैसे खरीद ली?

63 करोड़ की जमीन 1 लाख में कैसे खरीद ली?

बिहार के 16 जिले बाढ़ की चपेट में,  गंगा-बागमती ने धारण किया रौद्र रूप

बिहार के 16 जिले बाढ़ की चपेट में, गंगा-बागमती ने धारण किया रौद्र रूप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend