ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अग्निवीर योजना को लेकर शाह का बड़ा ऐलान

UB India News by UB India News
September 29, 2024
in TAZA KHABR
0
अग्निवीर योजना को लेकर शाह का बड़ा ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी दी है. पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज यानी रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर (Amit Shah Badshahpur Rally) एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया, जिससे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा. अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को झूठ की मशीन करार दिया है, क्योंकि वो अग्निवीर योजना को लेकर सिर्फ झूठ फैला रहे हैं. साथ ही हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी बड़ा आरोप लगाया.

‘हर अग्निवीर को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के राहुल बाबा झूठ बोलने की मशीन हैं. उनका कहना है कि अग्निवीर योजना इसलिए लाई गई है, क्योंकि सरकार उन्हें पेंशन वाली नौकरी नहीं देना चाहती. अग्निवीर योजना सिर्फ हमारी सेना को जवान बनाए रखने के लिए बनाई गई है. मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अपने बेटों को सेना में भेजने से पहले संकोच न करें. हर अग्निवीर को पेंशन वाली नौकरी मिलेगी. 5 साल बाद कोई भी अग्निवीर बिना पेंशन वाली नौकरी के नहीं रहेगा. किसी को इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.’

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

‘तुष्टिकरण में अंधे हो गए हैं राहुल’

राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, ‘वो तुष्टीकरण में अंधे हो गए हैं. राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? वे बड़े गर्व से कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या के विचार को हराया. राहुल बाबा, सीटों की हार-जीत चलती रहती है, लेकिन आपको इसे राम लला के अपमान से नहीं जोड़ना चाहिए. राम लला 550 साल तक टेंट में रहे और आपकी पार्टी ने कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने भूमि पूजन किया, मंदिर बनाया और प्राणप्रतिष्ठा भी की. जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आती थी, तो वे केवल एक जाति और एक जिले का विकास करते थे. (भूपेंद्र) हुड्डा साहब की सरकार में दलाल, डीलर, दामाद प्राथमिकता थे. दिल्ली के ‘दामाद’ को समृद्ध बनाने में गुड़गांव की जमीनें बर्बाद हो गईं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया डिप्टी सीएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया डिप्टी सीएम

63 करोड़ की जमीन 1 लाख में कैसे खरीद ली?

63 करोड़ की जमीन 1 लाख में कैसे खरीद ली?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend