तमिलनाडु में हिज्ब-उत-तहरीर संगठन से जुड़े 11 ठिकानों पर मंगलवार सुबह NIA की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची। संगठन पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। मामले पर इसी साल NIA ने केस दर्ज किया था।
हिज्ब-उत-तहरीर पर आरोप है कि यह संगठन भारत में इस्लामिक कंट्टरपंथ को बढ़ावा देना चाहता है। यह संगठन युवाओं को जैविक हथियारों की भी ट्रेनिंग देता है। हिज्ब-उत-ताहिर धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के मामलों में भी शामिल रहा है।
दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर में भर्ती के लिए लोगों का ब्रेनवॉश करने के एक मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज इस मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है. इसके बाद एनआईए ने आज कार्रवाई की. आज की कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी या आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की जानकारी नहीं है.
चेन्नई सेंट्रल क्राइम ब्रांच में दर्ज मामले के अनुसार रोयापेट्टा के एक पिता और पुत्र सहित तीन लोगों और उनके सहयोगियों ने दुनिया भर के विभिन्न देशों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर में शामिल होने के लिए विभिन्न लोगों का ब्रेनवॉश किया.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों और संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की संबंधित स्थानों पर तलाश की जा रही है. साथ ही इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर दो बार रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.







