ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा चुनाव के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा…….

UB India News by UB India News
September 9, 2024
in TAZA KHABR
0
हरियाणा चुनाव के बीच रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आएगी. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह निर्णय लिया गया था कि लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने पर कैथल में एक विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. सबसे पहले हम सभी दस्तावेज इकट्ठा करेंगे और जांच करेंगे. 2-2.5 साल के भीतर, हम मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा कर लेंगे.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम सभी लंबित परियोजनाओं पर काम करेंगे. कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आएगी. जनता के आशीर्वाद से यहां बनने वाली कांग्रेस सरकार, कैथल को सरकार की पहली प्राथमिकता बनाएगी. उन्होंने 10 साल में मेडिकल कॉलेज के लिए 10 कमरे बनाए हैं, मुझे उम्मीद है कि हम दो साल में मेडिकल कॉलेज बनाने में सफल होंगे और यूनिवर्सिटी का काम भी पूरा कर पाएंगे, और सभी लंबित परियोजनाओं पर काम कर पाएंगे.

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम पहले साल में शहर में हुए सभी नुकसान की भरपाई करेंगे और कैथल के पुराने गौरव को वापस लाएंगे. मुझे उम्मीद है कि कैथल में कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छे अंतर से जीतेगी.

‘बीजेपी सरकार ने युवाओं को प्रताड़ित करने का काम किया’
वहीं कैथल में रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 साल के शासन में सबसे अधिक युवाओं को बर्बाद और प्रताड़ित करने का काम किया है. हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर-1 बना दिया है. हरियाणा के युवा जमीन बेचकर विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं. हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार आंख बंद करके बैठी है. सरकारी विभागों में 2 लाख के करीब पद खाली पड़े हैं. 13 हजार पदों को खत्म किया जा चुका है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है. सरकार ने पक्की भर्ती बंद कर HKRN के माध्यम से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. बेरोजगारी की वजह से युवा नशे की तरफ भी बढ़ रहे हैं. बेरोजगारी का आलम यह है कि पीएचडी पास युवा चपरासी के फॉर्म भर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

Next Post
कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग……

कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर सड़कों पर उतरे लोग......

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी, कठुआ एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी

जम्मू कश्मीर: नौशेरा में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकियों को ढेर किया गया, ऑपरेशन जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend