ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्‍लादेश में इस वक्‍त पीएम तो यूनुस हैं लेकिन ड्राइविंग सीट पर कोई और बैठा है………..

UB India News by UB India News
September 10, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
आप खुद ढाका आइए और खुद देखिए कि बांग्लादेश में क्या हुआ है………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेख हसीना को बांग्‍लादेश छोड़कर भागे एक महीने से ज्‍यादा वक्‍त हो गया है लेकिन अब भी बांग्‍लादेश की पूर्व पीएम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. बांग्‍लादेश में इस वक्‍त मोहम्‍मद यूनुस की लीडरशिप वाली अंतरिम सरकार है लेकिन ऐसा लग रहा है कि पड़ोसी देश में इस वक्‍त पीएम तो यूनुस हैं लेकिन ड्राइविंग सीट पर कोई और ही बैठा है. ऐसा दावा हम नहीं कर रहे है लेकिन जिस तरह की चीजें वहां हो रही है उसे देखकर ऐसा ही लग रहा है. बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्‍यूनल (आईसीटी) के नए चीफ प्रॉसिक्‍यूटर मोहम्मद ताजुल इस्लाम देश मे एक अलग ही लाइन पकड़े हुए हैं. उनका कहना है कि हसीना की गिरफ्तारी के लिए वो आईसीटी में आवेदन देंगे. ताकि उन्‍हें भारत से लाया जा सके.

बात दें कि शेख हसीना पांच अगस्‍त 2024 को बांग्‍लादेश में छात्र आंदोलन के उग्र होने के बाद  भागकर भारत आ गई थी. इसके बाद से ही वो यहीं हैं. ताजुल इस्लाम ने कहा कि बांग्‍लादेश शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए आईसीटी के सामने आवेदन दायर करेगा. पीटीआई की खबर के मुताबिक ढाका में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ताजुल इस्लाम ने कहा, “जब अंतरराष्‍ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण अपना कामकाज फिर से शुरू करेगा तो हम शेख हसीना सहित सभी फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए आवेदन दायर करेंगे. आरोपी (हसीना) के खिलाफ सबूत देश से एकत्र किए जाने होंगे और उनकी जांच करना होगा और जो चुनौतीपूर्ण और बड़ा काम है.”

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

1000 से ज्‍यादा हत्‍याओं का केस
ऐसा माना जाता है कि बांग्‍लादेश में 15 जुलाई से 5 अगस्त के बीच छात्रों आंदोलन के दौरान कम से कम 1,000 लोगों की जाने गई. इन सभी मौतों के लिए शेख हसीना को जिम्‍मेदार माना जाता है, जिसकी जांच कराने की बात कही जा रही है. भारत और बांग्‍लादेश के बीच प्रत्‍यर्पण संधी है. बांग्‍लादेश के चीफ प्रॉसिक्‍यूटर इसी आधार पर यह दबाव बना रहे हैं कि भारत शेख हसीना को वापस बांग्‍लादेश को सौंप दे.

यूनुस भारत को बता चुके दोस्‍त
मोहम्‍मद यूनुस अब तक भारत के खिलाफ कुछ भी सीधे तौर पर बोलने से बचते रहे हैं. वो पहले की तर्ज पर भारत को बांग्‍लादेश का एक अच्‍छा दोस्‍त बता चुके हैं. वहीं, दूसरी और उनकी सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने भी बीते दिनों कहा था कि हसीना को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्‍होंने कहा था कि भारत के साथ एक समझौता और कानूनी प्रक्रियाएं हैं. इसपर अटकलें लगाना बेहतर नहीं होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश! पटरी पर रखे LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

ग्लोबल संकेतों से नहीं डरे भारतीय निवेशक, घरेलू बाजार गिरावट पर खुलकर वापस तेजी में लौटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend